पटना के लोगों को जाम के जाम से मुक्ति मिलेगी। अब लोग इनकम टैक्स गोलंबर से सीधे गंगा पथ जा सकेंगे। इससे शहर वासियों को PMCH, NMCH, गायघाट, कंगाघाट, गुरुद्वारा और दीदारगंज आने-जाने में सुविधा होगी। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंदिरी नाला पर बने सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसका शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। यह नितिन नवीन के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। बतौर बांकीपुर विधायक रहते हुए, उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काफी काम किया था। सड़क का नामकरण उनके पिता के नाम पर होगा। अब यह रोड ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ के नाम से जाना जाएगा। इस नाले पर बनी सड़क का सीधा फायदा 3 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा। नई सड़क की कुछ तस्वीरें… नाले को ढककर बनी है सड़क कभी जिस मंदिरी नाले के दुर्गंध से लोग भागते थे, अब उसी इलाके में सरपट गाड़ियां दौड़ेंगी। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से नाले के जीर्णोद्धार के साथ ही इसे ढककर उसके उपर सड़क का निर्माण किया गया है। नेहरू पथ (बेली रोड) पर तारामंडल से शुरू होकर ये सड़क जेपी गंगा पथ से मिलकर समाप्त होगी। इस रोड की कुल लंबाई 1289 मीटर है। इसके अतिरिक्त 3.5 मीटर का सर्विस रोड का भी निर्माण किया गया है। बॉक्स ड्रेन, सर्विस रोड और यूटिलिटी डक्ट बनाए गए परियोजना में बॉक्स ड्रेन, सर्विस रोड और यूटिलिटी डक्ट का निर्माण किया गया है। सड़क के दोनों किनारे डक्ट बनाए गए हैं, जिसमें बिजली के तार को अंडरग्राउंड किया गया है, ताकि मोहल्ले को ओवरहेड वायर से मुक्ति मिल सके। वहीं, सफाई व्यवस्था के लिए दो रैम्प और तीन डीसिल्टिंग चैंबर बनाए गए हैं, जबकि जल निकासी नियंत्रण के लिए 4 स्लुइस गेट बनाए गए हैं। इस सड़क के सौंदर्याकरण के लिए स्ट्रीट लाइट्स, डेकोरेटिव लाइट्स के साथ लैंडस्केपिंग का काम किया गया है। सड़क के बनने के फायदे आयकर गोलंबर से दीघा-कुर्जी रोड होते गोलघर के सामने से जेपी गंगा पथ तक पहुंचना आसान हो जाएगा। नाले के पश्चिमी छोर पर फिलहाल एक सड़क है, जिस पर गाड़ी चलाना सुरक्षित नहीं है। कई बार हादसे हो चुके हैं। वार्ड संख्या 21, 24, 25, 26 और 27 के गंदे पानी की निकासी इस नाले से होती है। लंबे समय से इसमें गाद जमा है। इसकी सफाई होने से आसपास के लोगों को दुर्गंध से मुक्ति मिलेगी। डाकबंगला चौराहे पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। अभी लोग बेली रोड से डाकबंगला चौराहा होते गांधी मैदान जाते हैं। मंदिरी नाले पर सड़क बनने से लोग इससे होकर भी जा सकेंगे। अशोक राजपथ-गंगा पथ पहुंचने के लिए 2 सड़कों का होगा निर्माण मंदिरी नाले पर बनी सड़क अशोक राजपथ के काली मंदिर के पास निकलेगी। एएन सिन्हा गोलंबर के पास गंगा पथ और मंदिरी नाले की सड़क को जोड़ते हुए नए संपर्क पथ का निर्माण हुआ है। इसी तरह दूसरी सड़क भी बनेगी, जो गंगा पथ और अशोक राजपथ को जोड़ेगी। यह सड़क बांसघाट होते जाएगी, ताकि वहां पहुंचने की सुविधा भी लोगों को मिल सके। दो अलग-अलग हिस्से में नई सड़कों का निर्माण होगा, ताकि आवाजाही के लिए नए वैकल्पिक मार्ग मिल सकें। नाले पर सड़क बनाने की कवायद 2018 से ही चल रही थी। मगर कोरोना के चलते काम बाधित रहा था। पटना के लोगों को जाम के जाम से मुक्ति मिलेगी। अब लोग इनकम टैक्स गोलंबर से सीधे गंगा पथ जा सकेंगे। इससे शहर वासियों को PMCH, NMCH, गायघाट, कंगाघाट, गुरुद्वारा और दीदारगंज आने-जाने में सुविधा होगी। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंदिरी नाला पर बने सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसका शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। यह नितिन नवीन के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। बतौर बांकीपुर विधायक रहते हुए, उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काफी काम किया था। सड़क का नामकरण उनके पिता के नाम पर होगा। अब यह रोड ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ के नाम से जाना जाएगा। इस नाले पर बनी सड़क का सीधा फायदा 3 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा। नई सड़क की कुछ तस्वीरें… नाले को ढककर बनी है सड़क कभी जिस मंदिरी नाले के दुर्गंध से लोग भागते थे, अब उसी इलाके में सरपट गाड़ियां दौड़ेंगी। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से नाले के जीर्णोद्धार के साथ ही इसे ढककर उसके उपर सड़क का निर्माण किया गया है। नेहरू पथ (बेली रोड) पर तारामंडल से शुरू होकर ये सड़क जेपी गंगा पथ से मिलकर समाप्त होगी। इस रोड की कुल लंबाई 1289 मीटर है। इसके अतिरिक्त 3.5 मीटर का सर्विस रोड का भी निर्माण किया गया है। बॉक्स ड्रेन, सर्विस रोड और यूटिलिटी डक्ट बनाए गए परियोजना में बॉक्स ड्रेन, सर्विस रोड और यूटिलिटी डक्ट का निर्माण किया गया है। सड़क के दोनों किनारे डक्ट बनाए गए हैं, जिसमें बिजली के तार को अंडरग्राउंड किया गया है, ताकि मोहल्ले को ओवरहेड वायर से मुक्ति मिल सके। वहीं, सफाई व्यवस्था के लिए दो रैम्प और तीन डीसिल्टिंग चैंबर बनाए गए हैं, जबकि जल निकासी नियंत्रण के लिए 4 स्लुइस गेट बनाए गए हैं। इस सड़क के सौंदर्याकरण के लिए स्ट्रीट लाइट्स, डेकोरेटिव लाइट्स के साथ लैंडस्केपिंग का काम किया गया है। सड़क के बनने के फायदे आयकर गोलंबर से दीघा-कुर्जी रोड होते गोलघर के सामने से जेपी गंगा पथ तक पहुंचना आसान हो जाएगा। नाले के पश्चिमी छोर पर फिलहाल एक सड़क है, जिस पर गाड़ी चलाना सुरक्षित नहीं है। कई बार हादसे हो चुके हैं। वार्ड संख्या 21, 24, 25, 26 और 27 के गंदे पानी की निकासी इस नाले से होती है। लंबे समय से इसमें गाद जमा है। इसकी सफाई होने से आसपास के लोगों को दुर्गंध से मुक्ति मिलेगी। डाकबंगला चौराहे पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। अभी लोग बेली रोड से डाकबंगला चौराहा होते गांधी मैदान जाते हैं। मंदिरी नाले पर सड़क बनने से लोग इससे होकर भी जा सकेंगे। अशोक राजपथ-गंगा पथ पहुंचने के लिए 2 सड़कों का होगा निर्माण मंदिरी नाले पर बनी सड़क अशोक राजपथ के काली मंदिर के पास निकलेगी। एएन सिन्हा गोलंबर के पास गंगा पथ और मंदिरी नाले की सड़क को जोड़ते हुए नए संपर्क पथ का निर्माण हुआ है। इसी तरह दूसरी सड़क भी बनेगी, जो गंगा पथ और अशोक राजपथ को जोड़ेगी। यह सड़क बांसघाट होते जाएगी, ताकि वहां पहुंचने की सुविधा भी लोगों को मिल सके। दो अलग-अलग हिस्से में नई सड़कों का निर्माण होगा, ताकि आवाजाही के लिए नए वैकल्पिक मार्ग मिल सकें। नाले पर सड़क बनाने की कवायद 2018 से ही चल रही थी। मगर कोरोना के चलते काम बाधित रहा था।


