भागलपुर| टीएमबीयू के एक पीजी विभाग के हेड पर महिला शोधार्थी ने मानसिक और लैंगिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। विवि प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पूर्वे ने इसकी अधिसूचना जारी की। जांच कमेटी में सीसीडीसी डॉ. एसएन पांडेय को संयोजक बनाया गया है। मानविकी संकाय के डीन डॉ. शिव शंकर मंडल को सदस्य बनाया गया है। पीजी मनोविज्ञान विभाग की हेड डॉ. लक्ष्मी पांडेय को भी सदस्य बनाया गया है। कमेटी से सात दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है। विवि की ओर से जारी अधिसूचना में आरोपित हेड का नाम नहीं लिखा गया है। महिला शोधार्थी ने कुलपति को ई-मेल और डाक के माध्यम से शिकायत भेजी है। आरोप लगाया है कि हेड जबरन गाइड बनाने को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। मैनुअल हाजिरी में उपस्थिति से छेड़छाड़ की गई। विभागीय परीक्षा में बिना कारण बैठने से रोका गया। शोधार्थी यूजीसी नेट उत्तीर्ण हैं। विभाग की एक महिला शिक्षक ने भी आरोप लगाया है कि एक शिक्षक नेशनल पेंशन स्कीम के दायरे में होने के बावजूद गलत तरीके से प्रोविडेंट फंड और अन्य लाभ ले रहे हैं। भागलपुर| टीएमबीयू के एक पीजी विभाग के हेड पर महिला शोधार्थी ने मानसिक और लैंगिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। विवि प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पूर्वे ने इसकी अधिसूचना जारी की। जांच कमेटी में सीसीडीसी डॉ. एसएन पांडेय को संयोजक बनाया गया है। मानविकी संकाय के डीन डॉ. शिव शंकर मंडल को सदस्य बनाया गया है। पीजी मनोविज्ञान विभाग की हेड डॉ. लक्ष्मी पांडेय को भी सदस्य बनाया गया है। कमेटी से सात दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है। विवि की ओर से जारी अधिसूचना में आरोपित हेड का नाम नहीं लिखा गया है। महिला शोधार्थी ने कुलपति को ई-मेल और डाक के माध्यम से शिकायत भेजी है। आरोप लगाया है कि हेड जबरन गाइड बनाने को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। मैनुअल हाजिरी में उपस्थिति से छेड़छाड़ की गई। विभागीय परीक्षा में बिना कारण बैठने से रोका गया। शोधार्थी यूजीसी नेट उत्तीर्ण हैं। विभाग की एक महिला शिक्षक ने भी आरोप लगाया है कि एक शिक्षक नेशनल पेंशन स्कीम के दायरे में होने के बावजूद गलत तरीके से प्रोविडेंट फंड और अन्य लाभ ले रहे हैं।


