टीएमबीयू में स्पेशल समर कैम्प कराने की मांग

भागलपुर| टीएमबीयू में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ग्रीष्मावकाश के दौरान स्पेशल समर कैम्प आयोजित करने की मांग उठी है। टीएमबीयू क्रीड़ा प्रकोष्ठ अनुश्रवण समिति के सदस्य आनंद आजाद ने रजिस्ट्रार को आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों और स्नातकोत्तर विभागों में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। उचित प्रशिक्षण की कमी है। खिलाड़ियों के बीच समन्वय भी नहीं है। इस कारण टीएमबीयू की टीमें अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पा रही हैं। बेहतर प्रशिक्षण देने और टीम भावना विकसित करने के लिए ग्रीष्मावकाश में कम से कम 15 दिनों का विशेष समर कैम्प आयोजित किया जाए। भागलपुर| टीएमबीयू में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ग्रीष्मावकाश के दौरान स्पेशल समर कैम्प आयोजित करने की मांग उठी है। टीएमबीयू क्रीड़ा प्रकोष्ठ अनुश्रवण समिति के सदस्य आनंद आजाद ने रजिस्ट्रार को आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों और स्नातकोत्तर विभागों में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। उचित प्रशिक्षण की कमी है। खिलाड़ियों के बीच समन्वय भी नहीं है। इस कारण टीएमबीयू की टीमें अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पा रही हैं। बेहतर प्रशिक्षण देने और टीम भावना विकसित करने के लिए ग्रीष्मावकाश में कम से कम 15 दिनों का विशेष समर कैम्प आयोजित किया जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *