दरभंगा में डीजे संचालक हत्याकांड में फरार अभियुक्त गिरफ्तार:वारदात से पहले बदमाशों ने किया था नशा, कहासुनी के बाद की थी फायरिंग

दरभंगा में डीजे संचालक हत्याकांड में फरार अभियुक्त गिरफ्तार:वारदात से पहले बदमाशों ने किया था नशा, कहासुनी के बाद की थी फायरिंग

दरभंगा में बाजितपुर थाना पुलिस ने डीजे संचालक हत्याकांड में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त जतुका गांव निवासी विनोद लाल देव का बेटा नवीन लाल देव है। पुलिस ने उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नवीन लाल देव बाजितपुर थाना कांड संख्या 39/26 का अभियुक्त है और घटना के बाद से फरार था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने बताया कि घटना से पहले वह अपने साथियों के साथ जतुका गांव स्थित इटही पोखर पर नशा कर रहा था। इसके बाद अचलपुर गांव निवासी विद्यानंद पासवान के कहने पर तीन लोग एक ही बाइक से उसे छोड़ने निकले। रास्ते में जगदीशपुर से पैकटोल होते हुए महुआ टोल और नरहा टोल की ओर जाने के दौरान रेलवे गुमटी पार कर चौवटिया के पास बाइक रोकी गई।
अभियुक्त के मुताबिक, वहां विद्यानंद पासवान ने एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को रोका, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान विद्यानंद ने गोली चला दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद सभी फरार हो गए। गोली मारने का कारण अभी क्लियर नहीं हालांकि गोली मारने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गौरतलब है कि बीते 1 अप्रैल की देर शाम बहेड़ा थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव निवासी सत्यनारायण महतो के बेटे विनोद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दरभंगा में बाजितपुर थाना पुलिस ने डीजे संचालक हत्याकांड में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त जतुका गांव निवासी विनोद लाल देव का बेटा नवीन लाल देव है। पुलिस ने उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नवीन लाल देव बाजितपुर थाना कांड संख्या 39/26 का अभियुक्त है और घटना के बाद से फरार था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने बताया कि घटना से पहले वह अपने साथियों के साथ जतुका गांव स्थित इटही पोखर पर नशा कर रहा था। इसके बाद अचलपुर गांव निवासी विद्यानंद पासवान के कहने पर तीन लोग एक ही बाइक से उसे छोड़ने निकले। रास्ते में जगदीशपुर से पैकटोल होते हुए महुआ टोल और नरहा टोल की ओर जाने के दौरान रेलवे गुमटी पार कर चौवटिया के पास बाइक रोकी गई।
अभियुक्त के मुताबिक, वहां विद्यानंद पासवान ने एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को रोका, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान विद्यानंद ने गोली चला दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद सभी फरार हो गए। गोली मारने का कारण अभी क्लियर नहीं हालांकि गोली मारने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गौरतलब है कि बीते 1 अप्रैल की देर शाम बहेड़ा थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव निवासी सत्यनारायण महतो के बेटे विनोद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *