बिहार में ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:पूल प्राइज 5.75 लाख रुपए; Chess.com, ई-फुटबॉल, BGMI गेम में ले सकते हैं हिस्सा

बिहार में ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:पूल प्राइज 5.75 लाख रुपए; Chess.com, ई-फुटबॉल, BGMI गेम में ले सकते हैं हिस्सा

बिहार के युवाओं में ई-स्पोर्ट्स का काफी क्रेज देखने को मिलता है। इसे लेकर पटना में बिहार स्टेट ओपन ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 2 मई है। यह ई-स्पोर्ट्स का तीसरा संस्करण है, जो 4 मई से शुरू होगी। इसमें पूल प्राइज 5.75 लाख रुपए रखा गया है। इस ई-स्पोर्ट्स में पांच तरह के गेम में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिसमें Chess.com, ई-फुटबॉल, EA FC- 26, BGMI और स्ट्रीट फाइटर-6 जैसे गेम शामिल है। न्यूनतम आयु की सीमा अलग-अलग इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु सीमा निर्धारित की गई थी। इसमें चेस.काॅम, ई-फुटबॉल, EA FC- 26 के लिए 12 वर्ष से अधिक, BGMI और स्ट्रीट फाइटर- 6 के लिए 16 वर्ष के ऊपर की आयु निर्धारित की गई है। बिहार के सभी नागरिक, जिसके पास वैलिड आईडी प्रूफ है, उनके लिए यह चैंपियनशिप ओपन है। यह चैंपियनशिप पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसका ग्रैंड फिनाले 16 मई को होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए प्रतिभागियों को भरना होगा गूगल फॉर्म इस ई-स्पोर्ट्स के लिए प्रतिभागियों को गूगल फॉर्म भरना होगा जिसके माध्यम से वह इस चैंपियनशिप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रतिभागियों को अपना नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर सहित जिस गेम में वह इंटरेस्टेड है, उसका नाम भरना होगा और पूरा डिटेल भरने के बाद उन्हें सबमिट करना होगा। क्या है ई-स्पोर्ट्स के फायदे ई-स्पोटर्स के कई फायदे होते हैं। इसमें अपनी पकड़ मजबूत बनाने से ऑनलाइन दुनियाभर के लोग एक प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। वैश्विक तौर पर आपको इसमें अपना करियर बनाने का लोगों को मौका मिलता है। इसमें खिलाड़ियों को आर्थिक तौर पर भी लाभ मिलता है। फिलहाल के समय में इसमें नौकरी के भी अवसरों में काफी इजाफा हुआ है। बिहार के युवाओं में ई-स्पोर्ट्स का काफी क्रेज देखने को मिलता है। इसे लेकर पटना में बिहार स्टेट ओपन ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 2 मई है। यह ई-स्पोर्ट्स का तीसरा संस्करण है, जो 4 मई से शुरू होगी। इसमें पूल प्राइज 5.75 लाख रुपए रखा गया है। इस ई-स्पोर्ट्स में पांच तरह के गेम में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिसमें Chess.com, ई-फुटबॉल, EA FC- 26, BGMI और स्ट्रीट फाइटर-6 जैसे गेम शामिल है। न्यूनतम आयु की सीमा अलग-अलग इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु सीमा निर्धारित की गई थी। इसमें चेस.काॅम, ई-फुटबॉल, EA FC- 26 के लिए 12 वर्ष से अधिक, BGMI और स्ट्रीट फाइटर- 6 के लिए 16 वर्ष के ऊपर की आयु निर्धारित की गई है। बिहार के सभी नागरिक, जिसके पास वैलिड आईडी प्रूफ है, उनके लिए यह चैंपियनशिप ओपन है। यह चैंपियनशिप पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसका ग्रैंड फिनाले 16 मई को होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए प्रतिभागियों को भरना होगा गूगल फॉर्म इस ई-स्पोर्ट्स के लिए प्रतिभागियों को गूगल फॉर्म भरना होगा जिसके माध्यम से वह इस चैंपियनशिप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रतिभागियों को अपना नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर सहित जिस गेम में वह इंटरेस्टेड है, उसका नाम भरना होगा और पूरा डिटेल भरने के बाद उन्हें सबमिट करना होगा। क्या है ई-स्पोर्ट्स के फायदे ई-स्पोटर्स के कई फायदे होते हैं। इसमें अपनी पकड़ मजबूत बनाने से ऑनलाइन दुनियाभर के लोग एक प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। वैश्विक तौर पर आपको इसमें अपना करियर बनाने का लोगों को मौका मिलता है। इसमें खिलाड़ियों को आर्थिक तौर पर भी लाभ मिलता है। फिलहाल के समय में इसमें नौकरी के भी अवसरों में काफी इजाफा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *