7 जून को देहदान समिति का क्षेत्रीय सम्मेलन:पूर्णिया में जीएमसीएच से निकलेगी ब्लाइंड वॉक, नेत्रदान-अंगदान के लिए किया जाएगा जागरूक

7 जून को देहदान समिति का क्षेत्रीय सम्मेलन:पूर्णिया में जीएमसीएच से निकलेगी ब्लाइंड वॉक, नेत्रदान-अंगदान के लिए किया जाएगा जागरूक

पूर्णिया में नेत्रदान, अंगदान और देहदान के प्रति लोगों को जागरूक करने दधीचि देहदान समिति 7 जून को क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगी। इस दौरान जीएमसीएच से ब्लाइंड वॉक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं और आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम की जानकारी शुक्रवार को मां पंचादेवी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। समिति के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. गुप्ता, जिलाध्यक्ष हिना सईद और सचिव रविंद्र साह ने बताया कि सम्मेलन को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। जीएमसीएच परिसर से ब्लाइंड वॉक होगा सम्मेलन के पहले सत्र में जीएमसीएच परिसर से ब्लाइंड वॉक निकाली जाएगी। ये रैली मां पंचादेवी अस्पताल परिसर तक जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को नेत्रदान और अंगदान के महत्व से अवगत कराना है। दूसरे सत्र में उन परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने परिजनों के नेत्रदान या देहदान के जरिए समाज के सामने मानव सेवा की मिसाल पेश की है। समिति का मानना है कि ऐसे परिवारों को सम्मानित करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे। सम्मेलन के तीसरे सत्र में कोसी और पूर्णिया प्रमंडल की जिला इकाइयों के पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और जनजागरूकता अभियान को और मजबूत बनाने पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया, पद्मश्री विमल जैन समेत विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा भारत स्काउट एंड गाइड, स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे। समिति ने पूर्णिया और आसपास के लोगों से 7 जून की सुबह जीएमसीएच परिसर से शुरू होने वाली ब्लाइंड वॉक में शामिल होकर नेत्रदान, अंगदान और देहदान जैसे महादान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की है। समिति की ओर से कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग भी लगाए जा रहे हैं। पूर्णिया में नेत्रदान, अंगदान और देहदान के प्रति लोगों को जागरूक करने दधीचि देहदान समिति 7 जून को क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगी। इस दौरान जीएमसीएच से ब्लाइंड वॉक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं और आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम की जानकारी शुक्रवार को मां पंचादेवी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। समिति के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. गुप्ता, जिलाध्यक्ष हिना सईद और सचिव रविंद्र साह ने बताया कि सम्मेलन को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। जीएमसीएच परिसर से ब्लाइंड वॉक होगा सम्मेलन के पहले सत्र में जीएमसीएच परिसर से ब्लाइंड वॉक निकाली जाएगी। ये रैली मां पंचादेवी अस्पताल परिसर तक जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को नेत्रदान और अंगदान के महत्व से अवगत कराना है। दूसरे सत्र में उन परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने परिजनों के नेत्रदान या देहदान के जरिए समाज के सामने मानव सेवा की मिसाल पेश की है। समिति का मानना है कि ऐसे परिवारों को सम्मानित करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे। सम्मेलन के तीसरे सत्र में कोसी और पूर्णिया प्रमंडल की जिला इकाइयों के पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और जनजागरूकता अभियान को और मजबूत बनाने पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया, पद्मश्री विमल जैन समेत विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा भारत स्काउट एंड गाइड, स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे। समिति ने पूर्णिया और आसपास के लोगों से 7 जून की सुबह जीएमसीएच परिसर से शुरू होने वाली ब्लाइंड वॉक में शामिल होकर नेत्रदान, अंगदान और देहदान जैसे महादान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की है। समिति की ओर से कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग भी लगाए जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *