IPL के 19वें सीजन में भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड योगदान:भारतीय बैटर्स विदेशियों पर भारी, कुल रन के 69% इनके नाम, स्ट्राइक रेट में अव्वल

IPL के 19वें सीजन में भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड योगदान:भारतीय बैटर्स विदेशियों पर भारी, कुल रन के 69% इनके नाम, स्ट्राइक रेट में अव्वल

IPL 2026 में पूरी तरह भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा दिख रहा है। सीजन के शुरुआती 38 मैचों में कुल 13 हजार 100 रन बने हैं। इनमें से भारतीय बल्लेबाजों ने 9066 रन ठोके हैं, जो कि कुल रनों का 69.21% है। यह किसी एक सीजन के शुरुआती 38 मैचों के बाद भारतीय बल्लेबाजों के योगदान का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल इस स्टेज तक 12,858 रन बने थे, जिसमें भारतीय बैटर्स ने 66.25% का योगदान दिया था। IPL के शुरुआती वर्षों में यह आंकड़ा 50% के आसपास रहता था और 2009 में तो यह 47.51% तक गिर गया था। लेकिन इस साल भारतीय बल्लेबाजों ने रनों का जो अंबार लगाया है, उसने विदेशी बल्लेबाजों की चमक फीकी कर दी है। विदेशी बल्लेबाजों ने इस सीजन 30.79% रन (4034) बनाए हैं, जो भारतीय बैटर्स का आधा भी नहीं है। विस्फोटक बैटिंग: टॉप-11 स्ट्राइक रेट में सभी भारतीय बल्लेबाज विदेशी दिग्गजों का फ्लॉप शो…
अनकैप्ड का बेस्ट सीजन : सर्वाधिक योगदान-सर्वाधिक अवॉर्ड्स
भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने 2757 रन बनाए हैं, जो किसी भी सीजन के पहले 38 मैचों के हिसाब से सबसे ज्यादा है। इनका स्ट्राइक रेट 160.48 भी किसी सीजन में सर्वश्रेष्ठ रहा है। स्ट्राइक रेट के मामले में टॉप-11 में से चार अनकैप्ड भारतीय हैं। प्रियांश ने 249.01 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं, जबकि वैभव 234.86 के स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। प्रभसिमरन और आयुष म्हात्रे ने दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। इस सीजन में अनकैप्ड भारतीयों ने 6 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता है, जो एक नया रिकॉर्ड है। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान के कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट पीते दिखे:ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल; देश में बैन, BCCI कार्रवाई कर सकता है IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग विवाद में फंस गए हैं। मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए।पूरी खबर IPL 2026 में पूरी तरह भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा दिख रहा है। सीजन के शुरुआती 38 मैचों में कुल 13 हजार 100 रन बने हैं। इनमें से भारतीय बल्लेबाजों ने 9066 रन ठोके हैं, जो कि कुल रनों का 69.21% है। यह किसी एक सीजन के शुरुआती 38 मैचों के बाद भारतीय बल्लेबाजों के योगदान का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल इस स्टेज तक 12,858 रन बने थे, जिसमें भारतीय बैटर्स ने 66.25% का योगदान दिया था। IPL के शुरुआती वर्षों में यह आंकड़ा 50% के आसपास रहता था और 2009 में तो यह 47.51% तक गिर गया था। लेकिन इस साल भारतीय बल्लेबाजों ने रनों का जो अंबार लगाया है, उसने विदेशी बल्लेबाजों की चमक फीकी कर दी है। विदेशी बल्लेबाजों ने इस सीजन 30.79% रन (4034) बनाए हैं, जो भारतीय बैटर्स का आधा भी नहीं है। विस्फोटक बैटिंग: टॉप-11 स्ट्राइक रेट में सभी भारतीय बल्लेबाज विदेशी दिग्गजों का फ्लॉप शो…
अनकैप्ड का बेस्ट सीजन : सर्वाधिक योगदान-सर्वाधिक अवॉर्ड्स
भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने 2757 रन बनाए हैं, जो किसी भी सीजन के पहले 38 मैचों के हिसाब से सबसे ज्यादा है। इनका स्ट्राइक रेट 160.48 भी किसी सीजन में सर्वश्रेष्ठ रहा है। स्ट्राइक रेट के मामले में टॉप-11 में से चार अनकैप्ड भारतीय हैं। प्रियांश ने 249.01 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं, जबकि वैभव 234.86 के स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। प्रभसिमरन और आयुष म्हात्रे ने दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। इस सीजन में अनकैप्ड भारतीयों ने 6 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता है, जो एक नया रिकॉर्ड है। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान के कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट पीते दिखे:ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल; देश में बैन, BCCI कार्रवाई कर सकता है IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग विवाद में फंस गए हैं। मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए।पूरी खबर

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *