Gujarat Titans in IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों को मुश्किल दौरे से गुजरना पड़ा था, जब टीम बस में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं निकलने लगा।
Jos Buttler Reveals GT team bus fire Story: आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले के बाद Gujarat Titans के खिलाड़ी डर के साये में थे। इसका खुलासा Jos Buttler ने किया है। आपको बता दें कि रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया। इस जीत के बाद जहां आरसीबी जश्न में डूबी थी, तो वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों के लिए वह रात किसी बुरे सपने की तरह थी।
GT टीम बस में लगी थी आग
हार के बाद जब टीम होटल लौट रही थी, तो रास्ते में बस में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसकी वजह से धुआं निकलने लगा। बीच रास्ते में ही खिलाड़ियों को बस से उतरना पड़ा। इस दौरान खिलाड़ियों को कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन इस हादसे ने खिलाड़ियों के मन में डर जरूर पैदा कर दिया।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और गुजरात टाइटंस के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर ने स्टुअर्ट के साथ एक पॉडकास्ट में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गुजरात टाइटंस के लिए वह रात किसी बुरे सपने की तरह थी। उन्होंने कहा कि जहां चैंपियन बनने के बाद आरसीबी जीत का जश्न मना रही थी, तो वहीं हमारी रात किसी बुरे सपने की तरह खत्म हुई। रास्ते में हमारी बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से धुआं निकलने लगा। सभी को बस से उतरना पड़ा। हमारा ट्रॉफी जीतने का सपना धुएं में उड़ गया।
RCB ने जीता लगातार दूसरा खिताब
आपको बता दें कि Royal Challengers Bengaluru ने गुजरात टाइटंस को हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। आईपीएल 2025 में भी आरसीबी ने 18 साल बाद ट्रॉफी पर कब्जा किया था, जहां उन्होंने Punjab Kings को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही हराया था।
जोस बटलर ने यह भी बताया कि इस हार से उबरने में खिलाड़ियों को काफी समय लगेगा। हालांकि, Shubman Gill ने इस हार के बाद अपनी टीम की गलतियां बताईं। उन्होंने कहा कि अगर हम 180-190 रन के स्कोर तक पहुंचते तो मैच अच्छा हो सकता था। पिच से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिली, लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो गया। हमने शुरुआत में विकेट गंवा दिए और फिर कभी भी मोमेंटम हासिल नहीं कर पाए। शुभमन गिल ने बताया कि अगर हम पावरप्ले में 1-2 विकेट हासिल कर लेते तो शायद मैच में बने रहते।
आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस की फाइनल में यह दूसरी हार है। इससे पहले 2023 में वह Chennai Super Kings से इसी मैदान पर हार गए थे। हालांकि, गुजरात टाइटंस Rajasthan Royals के बाद पहली टीम है, जिसने अपने पहले ही सीजन में खिताब पर कब्जा किया।
Sports – Patrika | CMS



WHILE RCB CELEBRATED, OUR BUS WENT UP IN SMOKE 
: While RCB celebrated the title, our night ended in disappointment. On the way back, our team bus even started smoking and everyone had to get off. Our dreams of winning the trophy went up in smoke. It will take time… 

Reliving