दुष्कर्म-पॉक्सो केस के गवाह को धमकी, मारपीट:कल्याणपुर में परिवार खत्म करने की धमकी, 6 पर FIR दर्ज

दुष्कर्म-पॉक्सो केस के गवाह को धमकी, मारपीट:कल्याणपुर में परिवार खत्म करने की धमकी, 6 पर FIR दर्ज

कानपुर के कल्याणपुर में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के विचाराधीन मुकदमे में गवाह को धमकाने और उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पनकी निवासी एक व्यक्ति के अनुसार बिठूर थाने में वर्ष 2025 में शुभ शुक्ला और सनी शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़ित ने बताया कि वह इस मामले में गवाह है और मुकदमा वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद सनी शर्मा और उसके सहयोगी लगातार समझौते का दबाव बना रहे थे और गवाही न देने की धमकी दे रहे थे। ई-रिक्शा रोककर की मारपीट और गाली-गलौज
पीड़ित के मुताबिक 27 मई की शाम वह ई-रिक्शा लेकर पनकी से कल्याणपुर जा रहा था। इसी दौरान एक युवती उसके रिक्शे में बैठ गई। आरोप है कि आवास विकास तीन स्थित लोधेश्वर मंदिर के पास कार्तिक सक्सेना और तीन से चार अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपितों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित ने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा में बैठी युवती और आरोपितों ने उस पर दबाव बनाया कि यदि उसने शुभ शुक्ला और सनी शर्मा के खिलाफ गवाही दी तो पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि कार्तिक सक्सेना समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *