अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

Ramayana Ranbir Kapoor: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ के बाद डायरेक्टर नितेश तिवारी और एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ से भारतीय सिनेमा में एक बार फिर हिस्ट्री क्रिएट होने जा रही है। नितेश तिवारी की इस सबसे बड़े बजट वाली फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। हाल ही में लास वेगास में आयोजित हुए ‘सिनेमाकॉन’ इवेंट में ‘रामायण‘ के मेकर्स ने इसकी 20 मिनट की एक स्पेशल फुटेज दिखाई, जिसे देखते हुए वहां मौजूद मूवी एक्सपर्ट्स और दर्शकों ने एक पल के लिए भी अपनी आंखें नहीं झपकाईं और इसकी प्रशंसा किये बिना रह नहीं पाए।

ऑडियंस ने जताई ऑस्कर की उम्मीद (Ramayana CinemaCon Oscar Buzz)

‘सिनेमाकॉन’ इवेंट में हुई इस स्क्रीनिंग में मौजूद फेमस यूट्यूबर ‘मिस्टर लाइक इट ऑर नॉट’ ने फिल्म की तारीफ करते हुए दावा किया कि फिल्म के विजुअल्स इतने शानदार हैं कि यह न केवल भारतीय दर्शकों को बल्कि वर्ल्डवाइड भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले ही एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि रणबीर कपूर और यश की यह फिल्म ऑस्कर में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में नॉमिनेट होने की मजबूत दावेदार है।

फिल्म के वीएफएक्स हैं कमाल

Ramayana Ranbir Kapoor
फिल्म के विजुअल्स इतने शानदार हैं। (फोटो सोर्स: IMDb)

अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल फैंस इंडियन फिल्मों में अच्छे वीएफएक्स (VFX) को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन सिनेमाकॉन में ‘रामायण’ की फुटेज देखने वालों का कहना है कि नमित मल्होत्रा की टीम ने फिल्म को हॉलीवुड की टक्कर का बनाया है। फिल्म के विजुअल्स, भव्य सेट्स और स्टोरी टेलिंग इसको एक साधारण फिल्म से आगे एक ‘इंटरनेशनल फीचर’ का दर्जा देते हैं।

वॉर्नर ब्रदर्स के साथ वैश्विक साझेदारी? (Global Partnership with Warner Bros)

खबरों के मुताबिक, इस फिल्म को दुनियाभर में रिलीज करने के लिए हॉलीवुड के बड़े स्टूडियो Warner Bros ने इसके इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स ले लिए हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि फिल्म इस साल नवंबर में दिवाली के मौके पर दुनिया भर में करीब 4500 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज हो सकती है। ये भी कहा जा रहा है कि अगर ऐसा होता है, तो यह भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

फिल्म की रिलीज और स्टार कास्ट के बारे में (Ramayana Release Date and Star Cast)

जानकारी के लिए बता दें कि ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर कपूर और यश के साथ फिल्म में साई पल्लवी (माता सीता), सनी देओल (राम भक्त हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) के किरदारों में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म का दूसरा भाग 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है, जिसमें राम और रावण के बीच का धर्म-युद्ध बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *