पूर्णिया में बेसमेंट से बारिश का पानी निकालने के दौरान फाइनेंस कंपनी का स्टाफ करंट की चपेट में आ गया। करंट का फ्लो इतना भयावह था कि इससे स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद परिजन आनन फानन में छात्र को लेकर GMCH पूर्णिया पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना बनमनखी थाना क्षेत्र इलाके की है। मृतक की पहचान बनमनखी नगर परिषद के वार्ड-6 निवासी विकास यादव के बेटे राज रतन उर्फ राजचंद्र यादव के रूप में हुई है। मृतक ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी। नए सेशन में वो ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने की तैयारी में था। मगर इससे पहले ही ये हादसा हो गया। खुद ही मोटर पंप चलाकर पानी निकाल रहा था घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता विकास यादव ने बताया कि बनमनखी कर वार्ड-3 स्थित कोशी प्रोजेक्ट के पास एनएच 107 किनारे बने एक निजी फाइनेंस बैंक के बेसमेंट में लगातार बारिश के कारण पानी भर गया था। बेसमेंट से पानी निकालने के लिए मोटर पंप लगाने की तैयारी की जा रही थी। राज रतन ने पहले एक मैकेनिक को बुलाया था, लेकिन काफी देर तक उसके नहीं पहुंचने पर उसने खुद ही मोटर पंप चलाकर पानी निकालने का निर्णय लिया। जैसे ही वो बेसमेंट में उतरा और मोटर पंप चालू करने लगा, उसी दौरान पानी में करंट उतर गया। देखते ही देखते करंट पूरे पानी में फैल गया और राज रतन उसकी चपेट में आ गया। बेसमेंट में अकेले होने की वजह से उसे तुरंत कोई बचा नहीं सका। काफी देर तक राज रतन का मोबाइल फोन रिसीव नहीं होने पर परिजन परेशान हो गए। इसी बीच उसका छोटा भाई कोचिंग से लौटकर वहां पहुंचा। बेसमेंट में झांकते ही उसने अपने बड़े भाई को पानी के बीच गिरा हुआ देखा। ये दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत शोर मचाते हुए पिता विकास यादव को सूचना दी। राज रतन दो भाइयों में बड़ा था घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक को बेसमेंट से बाहर निकाला गया और घर लाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध हो गई, जबकि पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राज रतन दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता बनमनखी बस स्टैंड में ट्रैक्टर और मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही बनमनखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया। पूर्णिया में बेसमेंट से बारिश का पानी निकालने के दौरान फाइनेंस कंपनी का स्टाफ करंट की चपेट में आ गया। करंट का फ्लो इतना भयावह था कि इससे स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद परिजन आनन फानन में छात्र को लेकर GMCH पूर्णिया पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना बनमनखी थाना क्षेत्र इलाके की है। मृतक की पहचान बनमनखी नगर परिषद के वार्ड-6 निवासी विकास यादव के बेटे राज रतन उर्फ राजचंद्र यादव के रूप में हुई है। मृतक ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी। नए सेशन में वो ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने की तैयारी में था। मगर इससे पहले ही ये हादसा हो गया। खुद ही मोटर पंप चलाकर पानी निकाल रहा था घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता विकास यादव ने बताया कि बनमनखी कर वार्ड-3 स्थित कोशी प्रोजेक्ट के पास एनएच 107 किनारे बने एक निजी फाइनेंस बैंक के बेसमेंट में लगातार बारिश के कारण पानी भर गया था। बेसमेंट से पानी निकालने के लिए मोटर पंप लगाने की तैयारी की जा रही थी। राज रतन ने पहले एक मैकेनिक को बुलाया था, लेकिन काफी देर तक उसके नहीं पहुंचने पर उसने खुद ही मोटर पंप चलाकर पानी निकालने का निर्णय लिया। जैसे ही वो बेसमेंट में उतरा और मोटर पंप चालू करने लगा, उसी दौरान पानी में करंट उतर गया। देखते ही देखते करंट पूरे पानी में फैल गया और राज रतन उसकी चपेट में आ गया। बेसमेंट में अकेले होने की वजह से उसे तुरंत कोई बचा नहीं सका। काफी देर तक राज रतन का मोबाइल फोन रिसीव नहीं होने पर परिजन परेशान हो गए। इसी बीच उसका छोटा भाई कोचिंग से लौटकर वहां पहुंचा। बेसमेंट में झांकते ही उसने अपने बड़े भाई को पानी के बीच गिरा हुआ देखा। ये दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत शोर मचाते हुए पिता विकास यादव को सूचना दी। राज रतन दो भाइयों में बड़ा था घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक को बेसमेंट से बाहर निकाला गया और घर लाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध हो गई, जबकि पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राज रतन दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता बनमनखी बस स्टैंड में ट्रैक्टर और मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही बनमनखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया।


