दरभंगा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला समेत 2 तस्करों को गांजा के साथ पकड़ा है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थानाध्यक्ष नीतीश कुमार को सूचना मिली कि दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर शहर में प्रवेश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने म्यूजियम गुमटी के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक ऑटो पर सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 8 किलो 270 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के बसुहाम गांव निवासी रशीद खान के पुत्र हसमुद्दीन खान और बहादुरपुर के तारालाही निवासी मोहम्मद जैनुल की पत्नी महिदा खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की बात कही थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दरभंगा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला समेत 2 तस्करों को गांजा के साथ पकड़ा है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थानाध्यक्ष नीतीश कुमार को सूचना मिली कि दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर शहर में प्रवेश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने म्यूजियम गुमटी के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक ऑटो पर सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 8 किलो 270 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के बसुहाम गांव निवासी रशीद खान के पुत्र हसमुद्दीन खान और बहादुरपुर के तारालाही निवासी मोहम्मद जैनुल की पत्नी महिदा खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की बात कही थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


