बिहार स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप योजना के लिए 633 खिलाड़ी चयनित:ट्रेनिंग-इक्विपमेंट सहित अन्य सुविधाओं के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन, 50000 तक बिल ही होंगे स्वीकार

बिहार स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप योजना के लिए 633 खिलाड़ी चयनित:ट्रेनिंग-इक्विपमेंट सहित अन्य सुविधाओं के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन, 50000 तक बिल ही होंगे स्वीकार

इस साल खेल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रदेश के कुल 633 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप मिलेगी। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से वह अपना ट्रेनिंग इक्विपमेंट से लेकर कोचिंग फीस भर सकते हैं। इन चयनित खिलाड़ी को किट, इक्विपमेंट, चिकित्सा, ट्रेनिंग, प्रतियोगिता, भोजन, आदि सुविधाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन देना होगा। यह 2026-27 के तहत चयनित खिलाड़ी हैं, जिन्हें पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में सम्मानित किया जाएगा। रिइंबर्समेंट के लिए पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने कहा कि, ‘बीते वर्ष तक खिलाड़ियों को आवेदन के लिए कार्यालय आना पड़ता था। इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस बार ये सुविधा ऑनलाइन कर दी गई है। यदि एथलीट खुद से खर्च करता है तो उसे रिइंबर्समेंट के लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आपको पोर्टल पर अपने खर्चों के बिल अपलोड करने होंगे। जांच के बाद आपकी रकम सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।’ 50 हजार या उससे कम के बिल ही स्वीकार किए जाएंगे पोर्टल पर केवल 50 हजार या उससे कम के बिल ही स्वीकार किए जाएंगे। सभी बिलों की जांच होने के बाद ही पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। छात्रवृत्ति योजना के तहत खिलाड़ियों को उनकी योग्यता और स्तर के अनुसार प्रति वर्ष तीन लाख से लेकर 20 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। खिलाड़ियों को प्रेरणा योजना के अंतर्गत 3 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलेगी। वहीं, सक्षम योजना के अंतर्गत 5 लाख और उड़ान योजना के अंतर्गत 20 लाख तक का स्कॉलरशिप खिलाड़ियों को दिया जाएगा। इस साल खेल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रदेश के कुल 633 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप मिलेगी। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से वह अपना ट्रेनिंग इक्विपमेंट से लेकर कोचिंग फीस भर सकते हैं। इन चयनित खिलाड़ी को किट, इक्विपमेंट, चिकित्सा, ट्रेनिंग, प्रतियोगिता, भोजन, आदि सुविधाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन देना होगा। यह 2026-27 के तहत चयनित खिलाड़ी हैं, जिन्हें पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में सम्मानित किया जाएगा। रिइंबर्समेंट के लिए पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने कहा कि, ‘बीते वर्ष तक खिलाड़ियों को आवेदन के लिए कार्यालय आना पड़ता था। इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस बार ये सुविधा ऑनलाइन कर दी गई है। यदि एथलीट खुद से खर्च करता है तो उसे रिइंबर्समेंट के लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आपको पोर्टल पर अपने खर्चों के बिल अपलोड करने होंगे। जांच के बाद आपकी रकम सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।’ 50 हजार या उससे कम के बिल ही स्वीकार किए जाएंगे पोर्टल पर केवल 50 हजार या उससे कम के बिल ही स्वीकार किए जाएंगे। सभी बिलों की जांच होने के बाद ही पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। छात्रवृत्ति योजना के तहत खिलाड़ियों को उनकी योग्यता और स्तर के अनुसार प्रति वर्ष तीन लाख से लेकर 20 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। खिलाड़ियों को प्रेरणा योजना के अंतर्गत 3 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलेगी। वहीं, सक्षम योजना के अंतर्गत 5 लाख और उड़ान योजना के अंतर्गत 20 लाख तक का स्कॉलरशिप खिलाड़ियों को दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *