राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में पांचवीं जीत दर्ज करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम से मिचेल मार्श ने फिफ्टी (55 रन) जरूर लगाई, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम खाता तक नहीं खोल सके। इससे फैंस को मायूसी हुई। उत्तराखंड से मैच देखने आए कार्तिक ने कहा- LSG की हार से अंदर से टूट गया हूं। अजय ने कहा- इकाना स्टेडियम सुंदर है। मजा आया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में RR और LSG के फैन आए थे। राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने नेपाल से सपोर्टर पहुंचे। लखनऊ के कई दर्शक राजस्थान की टीम को सपोर्ट कर रहे थे। बिहार से आए मोहम्मद अफरोज खान ने कहा था- वैभव सब का बाप है। आज बैटिंग से धुआं-धुआं कर देगा। दर्शकों में सबसे अधिक क्रेज राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरैल का था। पहले 5 तस्वीरें देखिए… अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हराया:मिचेल मार्श की फिफ्टी नहीं आई काम, फैन बोले- LSG की हार से टूट गए हैं


