केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारतीय रेलवे में तकनीक और सुरक्षा के समन्वय से आने वाले 10 वर्षों में रेल दुर्घटनाओं में 90% तक कमी आएगी। जल्द ही मोबाइल बेस सिस्टम सेफ्टी ऐप लॉन्च किया जा रहा है, जो ऑन-ड्यूटी रेल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और हादसों को कम करेगा। अखिल भारतीय रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर वे बुधवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय ट्रैक मेंटेनर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इसमें भारतीय रेल के सुरक्षित परिचालन की नई रूपरेखा रखी गई। रेल मंत्री ने कहा कि पिछले एक वर्ष में 36,000 किलोमीटर रेल लाइन बिछाने का कीर्तिमान बना है और सुरक्षा के लिए 108 नई ट्रैक मशीनें शामिल की गई हैं। भरोसा दिलाया कि अगले 5 से 10 वर्षों में ट्रैक मेंटेनेंस की पुरानी और कठिन कार्यप्रणाली पूरी तरह बदल दिया जाएगा। ग्रेड पे में बदलाव का ब्यौरा ग्रेड पे 2800: पहले 10% कोटा था, अब 20% किया गया है। ग्रेड पे 2400: पहले 20% था, जिसे अब 25% किया गया है। ग्रेड पे 1900: इसे 20% पर यथावत रखा गया है। ग्रेड पे 1800: पहले यह 50% था, जिसे 35% किया गया है। आठवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा कॉन्फ्रेंस के मुख्य वक्ता एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा और एसएनपी श्रीवास्तव ने ट्रैक मैन साथियों के लिए रेलवे बोर्ड से मिली बड़ी जीत का ब्यौरा साझा किया। महामंत्री ने कहा कि इस बढ़ोतरी का सीधा लाभ आठवें वेतन आयोग में भी कर्मचारियों को मिलेगा। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के पांचों मंडल- दानापुर, समस्तीपुर, सोनपुर, धनबाद और डीडीयू से लगभग 160 प्रतिनिधियों ने इस महाकुंभ में हिस्सा लिया। पटना शाखा से रवि रंजन, मुकेश राम, विनय कुमार सिन्हा और राजेश कुमार के नेतृत्व में डेलीगेट्स ने मांगें रखीं। मीडिया प्रभारी एके शर्मा ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस मील का पत्थर साबित हुई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारतीय रेलवे में तकनीक और सुरक्षा के समन्वय से आने वाले 10 वर्षों में रेल दुर्घटनाओं में 90% तक कमी आएगी। जल्द ही मोबाइल बेस सिस्टम सेफ्टी ऐप लॉन्च किया जा रहा है, जो ऑन-ड्यूटी रेल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और हादसों को कम करेगा। अखिल भारतीय रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर वे बुधवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय ट्रैक मेंटेनर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इसमें भारतीय रेल के सुरक्षित परिचालन की नई रूपरेखा रखी गई। रेल मंत्री ने कहा कि पिछले एक वर्ष में 36,000 किलोमीटर रेल लाइन बिछाने का कीर्तिमान बना है और सुरक्षा के लिए 108 नई ट्रैक मशीनें शामिल की गई हैं। भरोसा दिलाया कि अगले 5 से 10 वर्षों में ट्रैक मेंटेनेंस की पुरानी और कठिन कार्यप्रणाली पूरी तरह बदल दिया जाएगा। ग्रेड पे में बदलाव का ब्यौरा ग्रेड पे 2800: पहले 10% कोटा था, अब 20% किया गया है। ग्रेड पे 2400: पहले 20% था, जिसे अब 25% किया गया है। ग्रेड पे 1900: इसे 20% पर यथावत रखा गया है। ग्रेड पे 1800: पहले यह 50% था, जिसे 35% किया गया है। आठवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा कॉन्फ्रेंस के मुख्य वक्ता एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा और एसएनपी श्रीवास्तव ने ट्रैक मैन साथियों के लिए रेलवे बोर्ड से मिली बड़ी जीत का ब्यौरा साझा किया। महामंत्री ने कहा कि इस बढ़ोतरी का सीधा लाभ आठवें वेतन आयोग में भी कर्मचारियों को मिलेगा। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के पांचों मंडल- दानापुर, समस्तीपुर, सोनपुर, धनबाद और डीडीयू से लगभग 160 प्रतिनिधियों ने इस महाकुंभ में हिस्सा लिया। पटना शाखा से रवि रंजन, मुकेश राम, विनय कुमार सिन्हा और राजेश कुमार के नेतृत्व में डेलीगेट्स ने मांगें रखीं। मीडिया प्रभारी एके शर्मा ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस मील का पत्थर साबित हुई है।


