नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, फैजाबाद शाखा ने 1974 की रेलवे हड़ताल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम एन मिश्र ने की। संचालन हीरालाल ने किया। सभी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। 1974 की हड़ताल 8 घंटे काम, बोनस और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुई थी। सभी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। 1974 की हड़ताल 8 घंटे काम, बोनस और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुई थी। हीरालाल ने कहा कि यह आंदोलन कर्मचारियों की एकता का प्रतीक है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और एकजुट रहने की अपील की। रेलवे कर्मचारियों ने 8 घंटे कार्य दिवस, बोनस, वेतन वृद्धि और अन्य श्रमिक अधिकारों की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन किया था। ‘संघर्ष और एकता की मिसाल थी 1974 की हड़ताल’ सभा को संबोधित करते हुए शाखा मंत्री हीरालाल ने कहा कि 1974 की रेलवे हड़ताल कर्मचारियों के संघर्ष, त्याग और एकता की मिसाल थी। उस आंदोलन ने देशभर के रेल कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठाने की ताकत दी। उन्होंने कहा कि आज भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाता रहा है और भविष्य में भी संगठन के नेतृत्व के आह्वान पर रेल कर्मचारी हर संघर्ष के लिए तैयार रहेंगे। सभा में कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।


