हिसार के बुढ़ाखेड़ा में SWAT कमांडो टीम की रेड:भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

हिसार पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी और नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्वेट कमांडो टीम-1 और डॉग स्क्वायड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव बुढ़ाखेड़ा में भारी मात्रा में अवैध बीयर और देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार हिसार एसपी के निर्देशों पर जिलेभर में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत स्वेट कमांडो टीम-1 व डॉग स्क्वायड ने एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में गांव बुढ़ाखेड़ा में सघन चेकिंग अभियान चलाया। घर में छिपा रखी थी अवैध शराब चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गांव निवासी कुलदीप पुत्र बद्री के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के कब्जे से कुल 192 बोतल अवैध बीयर बरामद की, जिनमें 96 बोतल बडवाइजर, 48 बोतल कार्ल्सबर्ग, 36 बोतल टयूबर्ग तथा 12 बोतल थंडरबोल्ट बीयर शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 60 बोतल माल्टा मस्ती, 26 बोतल शाही और 11 बोतल माल्टा देसी शराब भी बरामद की। बरामद शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना उकलाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अवैध शराब कहां से लाता था और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था। हिसार पुलिस ने कहा कि अवैध शराब तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *