अपहरण नहीं, प्रेम-प्रसंग में पिटाई के बाद भागा था राहुल:पुलिस ने खगड़िया से किया बरामद; गांव की लड़की से अफेयर था, देर रात मिलने पहुंचा था

अपहरण नहीं, प्रेम-प्रसंग में पिटाई के बाद भागा था राहुल:पुलिस ने खगड़िया से किया बरामद; गांव की लड़की से अफेयर था, देर रात मिलने पहुंचा था

बेगूसराय के फुलमलिक गांव के पास फायरमैन राहुल कुमार के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। एसवायएम ईंट भट्ठा से गायब हुए राहुल का अपहरण नहीं किया गया था, बल्कि प्रेम प्रसंग में हुई पिटाई के बाद डरकर वह भाग गया था। काफी खोजने के बाद पुलिस की टीम ने उसे खगड़िया रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। वहीं, रंगदारी मांगने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को रविवार को जेल भेज दिया गया है। एसपी मनीष ने बताया कि 16 मई को साहेबपुर कमाल पुलिस को सूचना मिली थी की SYM ईंट उद्योग पर आकर कुछ लोग 5 लाख कि रंगदारी की मांग कर रहे हैं। उन लोगों ने उत्तरप्रदेश के रहने वाले फायरमैन राहुल कुमार के साथ मारपीट कर अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान बलिया डीएसपी और साहेबपुर कमाल पुलिस ने राहुल को खगड़िया रेलवे स्टेशन से बरामद किया। लड़की के परिजनों ने पीटा पुलिस की पूछताछ में राहुल ने बताया कि ईंट भट्ठा पर आकर कुछ लोग मारपीट करने लगे। जिससे डरकर वहां से भाग गया था। अपने घर रायबरेली (यूपी) जा रहा था। गायब युवक को बरामद करने के बाद पुलिस टीम ने छानबीन किया तो प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। राहुल का फुलमलिक गांव की 1 लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिससे मिलने के लिए वह घटना की रात लड़की के घर गया था। तभी 1 युवक ने उसको देख लिया। उस युवक ने लड़की के घर वाले को इसकी जानकारी दी। लड़की के परिजन ने ईंट भट्ठा पर आकर मारपीट किया, जिसके बाद वो वहां से भाग गया। सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद शनिवार को मारपीट के बाद फायरमैन के अपहरण की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू किया गया। यूपी के लेबर ठेकेदार सूर्य किरण की ओर से थाने में आवेदन दिया गया। जिसमें आठ लोगों को नामजद किया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। चिमनी के नजदीक से खून से सना राहुल का कपड़ा बरामद दिया गया तो एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। मामले का लगातार अनुसंधान किया जा रहा था। मारपीट और राहुल के साथ हुई मारपीट की पूरी घटना चिमनी पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। सीसीटीवी में स्पष्ट रूप से देखा गया कि रात में करीब 1:09 पर एक महिला सहित 8-10 लोग चिमनी पर आए और वहां बने झोपड़ी से राहुल को बाहर निकालने के बाद लोहे के रॉड, कुदाल एवं लात-घूंसे से उसकी जमकर पिटाई की गई। इसी दौरान राहुल उनके चंगुल से छूटकर भागने में भाग तो पीछे से तीन युवक दौड़ पड़े थे। 20 मिनट तक उत्पात मचाते रहे करीब 20 मिनट तक चिमनी पर घटनाक्रम चला रहा। लेकिन सभी मजदूर बाहर के रहने के कारण चुप रहे और किसी ने न तो विरोध किया और न ही चिमनी मलिक को सूचना दिया गया। सुबह में 4:00 बजे घटनाक्रम का पता चला और खोजबीन में कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। रविवार को भास्कर की टीम ईंट भट्ठे पर पहुंची तो दहशत का माहौल था। घटना को लेकर काफी आक्रोश था। इन लोगों का कहना था कि 24 घंटा चिमनी पर काम होता है, ऐसे में अगर कोई मामला था तो लोगों को आकर बताना चाहिए। न की इस तरीके से मारपीट की जानी चाहिए थी। राहुल चिमनी पर से गायब हुआ। अगर सीसीटीवी नहीं रहता तो क्या होता पता नहीं। झोपड़ी से खींचकर पिटाई करने लगे मौके पर मौजूद दो फायरमैन ने बताया कि हम लोग काम कर रहे थे और राहुल झोपड़ी में था। इसी दौरान गांव से सात-आठ लोग आए और राहुल को खींचकर झोपड़ी से बाहर निकाल लिया। उन लोगों ने पहले लात-घूंसे से जमकर पिटाई की। इसके बाद चिमनी में कोयला देने वाले लोहे के रॉड और कुदाल से उसकी पिटाई की। इसी दौरान राहुल भागा तो तीन लोगों उसके पीछे गए थे, फिर क्या हुआ पता नहीं। इस संबंध में गांव के लोग ऑन कैमरा कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हुए। लेकिन ऑफ कैमरा 10 से अधिक लोगों ने बताया कि चिमनी पर ईंट पकाने के लिए कोयला डालने का काम करने वाला यूपी का राहुल कुमार देखने में काफी स्मार्ट था। चोरी-छिपे दोनों मिलते थे पिछले चार-पांच महीने से चिमनी पर लगातार काम कर रहा था। इसी दौरान चिमनी के बगल में ही स्थित घर की रहने वाली एक लड़की से उसे प्यार हो गया। दोनों में नंबर का आदान-प्रदान हुआ। खूब बातें होने लगी, छुप-छुप कर रात में दोनों मिलते भी थे। राहुल करीब 25 वर्ष और लड़की 13-14 वर्ष की थी। लड़की के घर से निकले देखा रात में जब सब सो जाते थे तो राहुल दीवार फांदकर आंगन के रास्ते उसके घर में चला जाता था और दोनों साथ समय गुजारते थे। इसी दौरान लड़की के घर के बगल में रहने वाले एक लड़के ने दोनों को देख लिया तो ब्लैकमेल करना चाहा। लेकिन इसके लिए दोनों में से कोई तैयार नहीं हुए। शुक्रवार की रात राहुल लड़की घर से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान उस लड़के ने चोर-चोर का हल्ला मचा दिया। हल्ला सुनते ही आसपास के लोग दौड़े तो राहुल भाग कर चिमनी पर आ गया। इधर लड़की के घरवाले एवं एक महिला सहित आठ-दस लोग पीछा करते हुए चिमनी पर आ गए और राहुल के साथ जमकर मारपीट की। राजेश नाम के लड़के ने राहुल का मोबाइल भी छीन लिया। तीन आरोपियों को भेजा जेल मारपीट के दौरान राहुल जब जान बचाने के लिए भागा तो उसका पीछा भी किया गया। फिलहाल पुलिस ने राहुल को खगड़िया से बरामद कर आगे की कार्रवाई कर रही है। दिए गए आवेदन के आलोक में फुलमलिक गांव के नागो महतो उर्फ सूर्यकुमार पटेल तथा राजेश चौधरी के दो बेटे सूरज चौधरी एवं चंदन चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बेगूसराय के फुलमलिक गांव के पास फायरमैन राहुल कुमार के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। एसवायएम ईंट भट्ठा से गायब हुए राहुल का अपहरण नहीं किया गया था, बल्कि प्रेम प्रसंग में हुई पिटाई के बाद डरकर वह भाग गया था। काफी खोजने के बाद पुलिस की टीम ने उसे खगड़िया रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। वहीं, रंगदारी मांगने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को रविवार को जेल भेज दिया गया है। एसपी मनीष ने बताया कि 16 मई को साहेबपुर कमाल पुलिस को सूचना मिली थी की SYM ईंट उद्योग पर आकर कुछ लोग 5 लाख कि रंगदारी की मांग कर रहे हैं। उन लोगों ने उत्तरप्रदेश के रहने वाले फायरमैन राहुल कुमार के साथ मारपीट कर अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान बलिया डीएसपी और साहेबपुर कमाल पुलिस ने राहुल को खगड़िया रेलवे स्टेशन से बरामद किया। लड़की के परिजनों ने पीटा पुलिस की पूछताछ में राहुल ने बताया कि ईंट भट्ठा पर आकर कुछ लोग मारपीट करने लगे। जिससे डरकर वहां से भाग गया था। अपने घर रायबरेली (यूपी) जा रहा था। गायब युवक को बरामद करने के बाद पुलिस टीम ने छानबीन किया तो प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। राहुल का फुलमलिक गांव की 1 लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिससे मिलने के लिए वह घटना की रात लड़की के घर गया था। तभी 1 युवक ने उसको देख लिया। उस युवक ने लड़की के घर वाले को इसकी जानकारी दी। लड़की के परिजन ने ईंट भट्ठा पर आकर मारपीट किया, जिसके बाद वो वहां से भाग गया। सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद शनिवार को मारपीट के बाद फायरमैन के अपहरण की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू किया गया। यूपी के लेबर ठेकेदार सूर्य किरण की ओर से थाने में आवेदन दिया गया। जिसमें आठ लोगों को नामजद किया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। चिमनी के नजदीक से खून से सना राहुल का कपड़ा बरामद दिया गया तो एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। मामले का लगातार अनुसंधान किया जा रहा था। मारपीट और राहुल के साथ हुई मारपीट की पूरी घटना चिमनी पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। सीसीटीवी में स्पष्ट रूप से देखा गया कि रात में करीब 1:09 पर एक महिला सहित 8-10 लोग चिमनी पर आए और वहां बने झोपड़ी से राहुल को बाहर निकालने के बाद लोहे के रॉड, कुदाल एवं लात-घूंसे से उसकी जमकर पिटाई की गई। इसी दौरान राहुल उनके चंगुल से छूटकर भागने में भाग तो पीछे से तीन युवक दौड़ पड़े थे। 20 मिनट तक उत्पात मचाते रहे करीब 20 मिनट तक चिमनी पर घटनाक्रम चला रहा। लेकिन सभी मजदूर बाहर के रहने के कारण चुप रहे और किसी ने न तो विरोध किया और न ही चिमनी मलिक को सूचना दिया गया। सुबह में 4:00 बजे घटनाक्रम का पता चला और खोजबीन में कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। रविवार को भास्कर की टीम ईंट भट्ठे पर पहुंची तो दहशत का माहौल था। घटना को लेकर काफी आक्रोश था। इन लोगों का कहना था कि 24 घंटा चिमनी पर काम होता है, ऐसे में अगर कोई मामला था तो लोगों को आकर बताना चाहिए। न की इस तरीके से मारपीट की जानी चाहिए थी। राहुल चिमनी पर से गायब हुआ। अगर सीसीटीवी नहीं रहता तो क्या होता पता नहीं। झोपड़ी से खींचकर पिटाई करने लगे मौके पर मौजूद दो फायरमैन ने बताया कि हम लोग काम कर रहे थे और राहुल झोपड़ी में था। इसी दौरान गांव से सात-आठ लोग आए और राहुल को खींचकर झोपड़ी से बाहर निकाल लिया। उन लोगों ने पहले लात-घूंसे से जमकर पिटाई की। इसके बाद चिमनी में कोयला देने वाले लोहे के रॉड और कुदाल से उसकी पिटाई की। इसी दौरान राहुल भागा तो तीन लोगों उसके पीछे गए थे, फिर क्या हुआ पता नहीं। इस संबंध में गांव के लोग ऑन कैमरा कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हुए। लेकिन ऑफ कैमरा 10 से अधिक लोगों ने बताया कि चिमनी पर ईंट पकाने के लिए कोयला डालने का काम करने वाला यूपी का राहुल कुमार देखने में काफी स्मार्ट था। चोरी-छिपे दोनों मिलते थे पिछले चार-पांच महीने से चिमनी पर लगातार काम कर रहा था। इसी दौरान चिमनी के बगल में ही स्थित घर की रहने वाली एक लड़की से उसे प्यार हो गया। दोनों में नंबर का आदान-प्रदान हुआ। खूब बातें होने लगी, छुप-छुप कर रात में दोनों मिलते भी थे। राहुल करीब 25 वर्ष और लड़की 13-14 वर्ष की थी। लड़की के घर से निकले देखा रात में जब सब सो जाते थे तो राहुल दीवार फांदकर आंगन के रास्ते उसके घर में चला जाता था और दोनों साथ समय गुजारते थे। इसी दौरान लड़की के घर के बगल में रहने वाले एक लड़के ने दोनों को देख लिया तो ब्लैकमेल करना चाहा। लेकिन इसके लिए दोनों में से कोई तैयार नहीं हुए। शुक्रवार की रात राहुल लड़की घर से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान उस लड़के ने चोर-चोर का हल्ला मचा दिया। हल्ला सुनते ही आसपास के लोग दौड़े तो राहुल भाग कर चिमनी पर आ गया। इधर लड़की के घरवाले एवं एक महिला सहित आठ-दस लोग पीछा करते हुए चिमनी पर आ गए और राहुल के साथ जमकर मारपीट की। राजेश नाम के लड़के ने राहुल का मोबाइल भी छीन लिया। तीन आरोपियों को भेजा जेल मारपीट के दौरान राहुल जब जान बचाने के लिए भागा तो उसका पीछा भी किया गया। फिलहाल पुलिस ने राहुल को खगड़िया से बरामद कर आगे की कार्रवाई कर रही है। दिए गए आवेदन के आलोक में फुलमलिक गांव के नागो महतो उर्फ सूर्यकुमार पटेल तथा राजेश चौधरी के दो बेटे सूरज चौधरी एवं चंदन चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *