गोरखपुर में शनिवार को रील बनाते समय राप्ती नदी में डूबकर दो दोस्तों गोलू और शिवम की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना के करीब दो घंटे पहले गोलू ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की एक स्टोरी लगाई थी। जानकारी के मुताबिक मृतक गोलू को पहले से ही रील का शौक था। इंस्टा पेज पर तरह के तरह के रंगदारी भरे गाने पर अपना फोटो और रील पोस्ट करता था। गोलू अपने मां- बाप का बड़ा बेटा था। उसके बाद एक छोटा भाई भी है। जबकि मृतक शिवम इकलौता बेटा था। उसके माता- पिता का बचपन में ही देहांत हो गया जिसके बाद वह अपने नानी के घर रहता था। जानिए पूरा मामला… 7 दोस्त एक साथ नदी में नहाने निकलें थे जानकारी के मुताबिक पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी गांव के पास 7 दोस्त एक साथ नदी में नहाने निकलें थे। मस्ती मजाक करते हुए पानी में रील बनाने लगे। इतने लापरवाही हुई और उनमें से एक लड़का डूबने लगा। बचाव- बचाव का आवाज देने पर पास में नहा रहे दोस्त उसकी मदद के लिए आगे बढ़ा और दोनों डूबने लगे। यह घटना देखकर बाकी लड़के डर गए और जल्दी से पानी से बाहर निकलें। पहले उन्होंने अपने दोनों दोस्तों को बचाने का प्रयास किया लेकिन कुछ देर बाद दोनों बीच नदी में डूब गए। देखते ही देखते आसपास भारी संख्या में लोग इक्कठा हो गए। मौके से अफरा- तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। नानी के घर रहता था शिवम जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर बार एक युवक की डेड बॉडी मिली। जिसकी पहचान सहजनवां थाना अंतर्गत जगदीशपुर गाही के रहने वाले शिवम कुमार (20) पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम संतकबीर नगर के कुसूरु खुर्द का रहने वाला था। बचपन में ही उसके माता- पिता की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वह अपनी नानी के घर रहता था। गोलू दो भाइयों में बड़ा था जबकि नदी में डूबे दूसरे युवक की तलाश काफी देर तक की गई। जिसके बाद उसकी भी डेड बॉडी मिली। जिसकी पहचान थाना सहजनवा जगदीशपुर गई के रहने वाले गोलू कुमार (19) उर्फ जयहिंद पुत्र रामदीन के रुप में हुई है। गोलू दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि रील बनाते समय दो दोस्त राप्ती नदी में डूब गए। मौत के बाद दोनों की डेड बॉडी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


