50 नगर निकायों में आम और उपचुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कल

50 नगर निकायों में आम और उपचुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कल

पटना समेत राज्य के 24 जिलों के 50 नगर निकाय क्षेत्रों में आम चुनाव और उपचुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन बुधवार को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी कर ली है। आयोग के मुताबिक इन 24 जिलों में नवगठित, उत्क्रमित और विस्तारित नगर पालिकाओं के साथ मृत्यु, त्यागपत्र या पदच्युत होने के कारण पद रिक्त हुए हैं। इनमें मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के पद हैं। इन पर चुनाव होगा। आयोग ने सभी संबंधित डीएम को वोटर लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। 19 जिलों में केवल उपचुनाव होंगे। 4 जिलों (औरंगाबाद, पटना, पूर्वी चंपारण और सारण) में आम और उपचुनाव होंगे। वहीं, सीवान में सिर्फ आम चुनाव होगा। आम लोग मतदाता सूची या चुनाव से जुड़ी जानकारी आयोग की वेबसाइट www.sec.bihar.gov.in और टोल फ्री नंबर 1800-3457-243 से ले सकते हैं। यहां शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। पंचायत चुनाव मतदाता सूची 24 जिलों में चुनाव की तैयारी पंचायत चुनाव के लिए अफसरों की ट्रेनिंग शुरू राज्य में पंचायत चुनाव के लिए अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। सोमवार को पटना और मुजफ्फरपुर में प्रशिक्षण हुआ। 16 अप्रैल को गयाजी, भागलपुर, मुंगेर में ट्रेनिंग होगी। 17 को पूर्णिया, कोसी, दरभंगा और सारण में ट्रेनिंग होगी। इस ट्रेनिंग का उद्देश्य 27 को प्रकाशित होने वाले जनसंख्या के प्रारूप के आधार पर आरक्षण रोस्टर तैयार करना है। आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने सभी डीएम को 2011 की जनगणना के आधार पर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रपत्र-1 के प्रकाशन के संबंध में निर्देश दिया। इसके प्रारूप का 27 अप्रैल को प्रकाशन होना है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पूरी जानकारी रहेगी। प्रारूप प्रकाशन के 14 दिनों के अंदर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। पटना समेत राज्य के 24 जिलों के 50 नगर निकाय क्षेत्रों में आम चुनाव और उपचुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन बुधवार को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी कर ली है। आयोग के मुताबिक इन 24 जिलों में नवगठित, उत्क्रमित और विस्तारित नगर पालिकाओं के साथ मृत्यु, त्यागपत्र या पदच्युत होने के कारण पद रिक्त हुए हैं। इनमें मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के पद हैं। इन पर चुनाव होगा। आयोग ने सभी संबंधित डीएम को वोटर लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। 19 जिलों में केवल उपचुनाव होंगे। 4 जिलों (औरंगाबाद, पटना, पूर्वी चंपारण और सारण) में आम और उपचुनाव होंगे। वहीं, सीवान में सिर्फ आम चुनाव होगा। आम लोग मतदाता सूची या चुनाव से जुड़ी जानकारी आयोग की वेबसाइट www.sec.bihar.gov.in और टोल फ्री नंबर 1800-3457-243 से ले सकते हैं। यहां शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। पंचायत चुनाव मतदाता सूची 24 जिलों में चुनाव की तैयारी पंचायत चुनाव के लिए अफसरों की ट्रेनिंग शुरू राज्य में पंचायत चुनाव के लिए अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। सोमवार को पटना और मुजफ्फरपुर में प्रशिक्षण हुआ। 16 अप्रैल को गयाजी, भागलपुर, मुंगेर में ट्रेनिंग होगी। 17 को पूर्णिया, कोसी, दरभंगा और सारण में ट्रेनिंग होगी। इस ट्रेनिंग का उद्देश्य 27 को प्रकाशित होने वाले जनसंख्या के प्रारूप के आधार पर आरक्षण रोस्टर तैयार करना है। आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने सभी डीएम को 2011 की जनगणना के आधार पर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रपत्र-1 के प्रकाशन के संबंध में निर्देश दिया। इसके प्रारूप का 27 अप्रैल को प्रकाशन होना है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पूरी जानकारी रहेगी। प्रारूप प्रकाशन के 14 दिनों के अंदर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *