कानपुर के महाराजपुर में किसान ने किया सुसाइड:पत्नी बोलीं…सीवरेज प्लांट के पानी से खेत बंजर हो गए, तंगहाली में पति ने उठाया कदम

कानपुर के महाराजपुर में किसान ने किया सुसाइड:पत्नी बोलीं…सीवरेज प्लांट के पानी से खेत बंजर हो गए, तंगहाली में पति ने उठाया कदम

कानपुर के महाराजपुर में 70 साल के बुजुर्ग किसान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पत्नी ने बताया कि सजारी सीवरेज प्लांट का पानी खेतों में आने से खेत बंजर हो गए हैं। क्यों कि सीवरेज प्लांट में टेनरियों का केमिकलयुक्त पानी होने से खेत बंजर हो गए हैं। कई सालों से खेतों में कोई भी पैदावार नहीं हो रही है। इस वजह से किसान ने कदम उठाया है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीवरेज के केमिकल वाले पानी से बंज हो गए थे 3 बीघा खेत महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीपपुर गांव में रहने वाले राम आसरे यादव (70) किसान थे। घर में पत्नी शारदा देवी, बेटा अंकित और दो बेटियां ममता व माया हैं। पत्नी शारदा देवी ने बताया कि सजारी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का गंगा पानी उनके खेतों में भर जाता है। इससे उनके 3 बीघे से ज्यादा के खेत बंजर हो गए और कई सालों से कोई पैदावार नहीं हो रही है। इससे वह तंगहाली के दौर से गुजर रहे थे। इस समस्या से पूरा परिवार परेशान होने के साथ ही खेत की कीमत भी घट गई है। अब उसे कोई खरीदने को तैयार नहीं है। सरकार की लापरवाही के चलते उनके खेत बर्बाद हो गए और परिवार का भरण-पोषण करना तक मुश्किल हो गया। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने शुक्रवार रात को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर महाराजपुर थाने की पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल करने पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि परिजनों ने खेतों के बंजर होने और पारिवारिक कलह दोनों की बात सामने आई है। जांच की जा रही है आखिर किस वजह से किसान ने सुसाइड किया है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *