दिल्ली में बिहारी की हत्या का गयाजी में विरोध:कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘बिहार सरकार जवाब दो’ के नारे लगाए, पुतला फूंका

दिल्ली में बिहारी की हत्या का गयाजी में विरोध:कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘बिहार सरकार जवाब दो’ के नारे लगाए, पुतला फूंका

गया. दिल्ली में बिहार के युवक पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या के विरोध में गया जिला कांग्रेस कमेटी ने आज प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और बिहार की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार ने किया। प्रदर्शन की शुरुआत गया शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से हुई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘केंद्र सरकार मुर्दाबाद’, ‘बिहार सरकार जवाब दो’ और ‘हत्यारों को गिरफ्तार करो’ जैसे नारे लगाए। मार्च के समापन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीनों सरकारों का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। हत्या अत्यंत चिंताजनक और निंदनीय जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली में दिनदहाड़े बिहार के युवक की हत्या अत्यंत चिंताजनक और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना देश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को उजागर करती है। कुमार ने कहा कि बिहार के लोग अब देश के किसी भी कोने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, जो केंद्र और राज्य सरकारों की विफलता का प्रमाण है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के लोगों के साथ अन्य राज्यों में लगातार भेदभाव और हिंसा की घटनाएं सामने आती हैं, जिन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। नेताओं ने यह भी कहा कि इस मामले में अब तक दोषियों की गिरफ्तारी न होना सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। पूरे बिहार की अस्मिता पर हमला हुआ कांग्रेस प्रवक्ता अशोक प्रसाद भारती ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि पूरे बिहार की अस्मिता पर हमला है। उन्होंने मांग की कि पांडव कुमार के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेगी। कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नेता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, सैफुल इस्लाम, अमित सिंह खालिद, अमीन, धर्मेंद्र निराला, कुमार ओंकार शक्ति, विधा शर्मा, सुनैना रानी, अंजनी, नीलम वर्मा, डॉ सलोनी शौकत, निशात समित के लोग मौजूद रहे। गया. दिल्ली में बिहार के युवक पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या के विरोध में गया जिला कांग्रेस कमेटी ने आज प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और बिहार की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार ने किया। प्रदर्शन की शुरुआत गया शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से हुई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘केंद्र सरकार मुर्दाबाद’, ‘बिहार सरकार जवाब दो’ और ‘हत्यारों को गिरफ्तार करो’ जैसे नारे लगाए। मार्च के समापन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीनों सरकारों का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। हत्या अत्यंत चिंताजनक और निंदनीय जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली में दिनदहाड़े बिहार के युवक की हत्या अत्यंत चिंताजनक और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना देश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को उजागर करती है। कुमार ने कहा कि बिहार के लोग अब देश के किसी भी कोने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, जो केंद्र और राज्य सरकारों की विफलता का प्रमाण है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के लोगों के साथ अन्य राज्यों में लगातार भेदभाव और हिंसा की घटनाएं सामने आती हैं, जिन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। नेताओं ने यह भी कहा कि इस मामले में अब तक दोषियों की गिरफ्तारी न होना सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। पूरे बिहार की अस्मिता पर हमला हुआ कांग्रेस प्रवक्ता अशोक प्रसाद भारती ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि पूरे बिहार की अस्मिता पर हमला है। उन्होंने मांग की कि पांडव कुमार के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेगी। कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नेता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, सैफुल इस्लाम, अमित सिंह खालिद, अमीन, धर्मेंद्र निराला, कुमार ओंकार शक्ति, विधा शर्मा, सुनैना रानी, अंजनी, नीलम वर्मा, डॉ सलोनी शौकत, निशात समित के लोग मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *