समस्तीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम:स्कूल के पास आउट छात्रों ने लगाए पेड़, बीजेपी MLC बोले- मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाएं

समस्तीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम:स्कूल के पास आउट छात्रों ने लगाए पेड़, बीजेपी MLC बोले- मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाएं

समस्तीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के मॉडल इंटर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के पास आउट छात्रों ने वृक्षारोपण किया। इसी स्कूल से पढ़े भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने पेड़ लगाया। पूर्ववर्ती छात्रों ने कहा कि अब वे लोग नियमित रूप से सप्ताह में एक दिन स्कूल पहुंचेंगे। लगाए गए सभी पेड़ों की देखरेख करेंगे, ताकि वह बड़ा हो और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सके। कैंपस में आम, अमरूद, महगनी, कटहल के साथ अलग-अलग 200 से अधिक पेड़ लगाए गए। एक पेड़ मां के नाम अभियान एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सबों की जिम्मेवारी है। पेड़-पौधे की कमी के कारण वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा घटती जा रही है। कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ता जा रहा है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की जान गई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पर्यावरण बचाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान के तहत आज इस स्कूल से पास आउट होकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे छात्रों को इकट्ठा कर वृक्षारोपण किया गया। जिस शिक्षा के मंदिर में शिक्षा ग्रहण की थी अब वहां पर हरियाली फैलाने के लिए पेड़ लगाना सुखद अनुभूति थी। उन्होंने आम लोगों से भी आह्वान किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाएं। ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके। पेड़ों की सुरक्षा करना आसान इस मौके पर समस्तीपुर के उपप्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि स्कूल प्रांगण के अंदर वृक्षारोपण स्कूल को हरा-भरा बनाने के लिए किया गया है। कैंपस के अंदर पेड़ों की सुरक्षा करना आसान होगा। बाहर में पेड़ लगा दिए जाने पर उसकी सुरक्षा नहीं हो पाती है। देखरेख की अभाव में पेड़ सूख जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के हेड मास्टर समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे। समस्तीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के मॉडल इंटर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के पास आउट छात्रों ने वृक्षारोपण किया। इसी स्कूल से पढ़े भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने पेड़ लगाया। पूर्ववर्ती छात्रों ने कहा कि अब वे लोग नियमित रूप से सप्ताह में एक दिन स्कूल पहुंचेंगे। लगाए गए सभी पेड़ों की देखरेख करेंगे, ताकि वह बड़ा हो और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सके। कैंपस में आम, अमरूद, महगनी, कटहल के साथ अलग-अलग 200 से अधिक पेड़ लगाए गए। एक पेड़ मां के नाम अभियान एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सबों की जिम्मेवारी है। पेड़-पौधे की कमी के कारण वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा घटती जा रही है। कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ता जा रहा है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की जान गई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पर्यावरण बचाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान के तहत आज इस स्कूल से पास आउट होकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे छात्रों को इकट्ठा कर वृक्षारोपण किया गया। जिस शिक्षा के मंदिर में शिक्षा ग्रहण की थी अब वहां पर हरियाली फैलाने के लिए पेड़ लगाना सुखद अनुभूति थी। उन्होंने आम लोगों से भी आह्वान किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाएं। ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके। पेड़ों की सुरक्षा करना आसान इस मौके पर समस्तीपुर के उपप्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि स्कूल प्रांगण के अंदर वृक्षारोपण स्कूल को हरा-भरा बनाने के लिए किया गया है। कैंपस के अंदर पेड़ों की सुरक्षा करना आसान होगा। बाहर में पेड़ लगा दिए जाने पर उसकी सुरक्षा नहीं हो पाती है। देखरेख की अभाव में पेड़ सूख जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के हेड मास्टर समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *