वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम आज(5 मई 2026) बोधगया आ रहे हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर से लेकर महाबोधि मंदिर तक हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने सख्त ट्रैफिक प्लान लागू करते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगा दी है। जारी ट्रैफिक प्लान के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक गयाजी एयरपोर्ट गेट संख्या-05 से टेकुना फार्म, दोमुहान, नोड-01 होते हुए महाबोधि मंदिर तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान नोड-01 से करमापा मंदिर जाने वाली सड़क पर भी किसी वाहन को अनुमति नहीं होगी। प्रशासन का साफ कहना है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। वैकल्पिक रूट का कर सकते हैं इस्तेमाल इन मार्गों के बंद रहने के कारण आम लोगों और स्थानीय वाहनों को वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करना होगा। प्रशासन ने शेरघाटी-चेरकी-गुलेरियाचक-सिकरिया मोड़ मार्ग को सामान्य यातायात के लिए निर्धारित किया है। इसी रास्ते से वाहनों की आवाजाही कराई जाएगी ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां भी तेज कर दी हैं। पुलिस केंद्र में स्टैटिक गार्ड और रिसेप्शन का विशेष रिहर्सल कराया गया। नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान सतर्कता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई सबसे अहम होगी। आम जनता से सहयोग की अपील प्रशासन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि तय समय के दौरान प्रतिबंधित मार्गों से बचें। यात्रा से पहले वैकल्पिक रूट की जानकारी जरूर लें। ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो और किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम आज(5 मई 2026) बोधगया आ रहे हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर से लेकर महाबोधि मंदिर तक हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने सख्त ट्रैफिक प्लान लागू करते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगा दी है। जारी ट्रैफिक प्लान के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक गयाजी एयरपोर्ट गेट संख्या-05 से टेकुना फार्म, दोमुहान, नोड-01 होते हुए महाबोधि मंदिर तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान नोड-01 से करमापा मंदिर जाने वाली सड़क पर भी किसी वाहन को अनुमति नहीं होगी। प्रशासन का साफ कहना है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। वैकल्पिक रूट का कर सकते हैं इस्तेमाल इन मार्गों के बंद रहने के कारण आम लोगों और स्थानीय वाहनों को वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करना होगा। प्रशासन ने शेरघाटी-चेरकी-गुलेरियाचक-सिकरिया मोड़ मार्ग को सामान्य यातायात के लिए निर्धारित किया है। इसी रास्ते से वाहनों की आवाजाही कराई जाएगी ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां भी तेज कर दी हैं। पुलिस केंद्र में स्टैटिक गार्ड और रिसेप्शन का विशेष रिहर्सल कराया गया। नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान सतर्कता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई सबसे अहम होगी। आम जनता से सहयोग की अपील प्रशासन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि तय समय के दौरान प्रतिबंधित मार्गों से बचें। यात्रा से पहले वैकल्पिक रूट की जानकारी जरूर लें। ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो और किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


