प्रधान हंसमुख मेघवाल बने BJP SC मोर्चा जिलाध्यक्ष:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

प्रधान हंसमुख मेघवाल बने BJP SC मोर्चा जिलाध्यक्ष:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

भाजपा एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने प्रधान हंसमुख मेघवाल को एससी मोर्चा सिरोही का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद हंसमुख मेघवाल ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित, पूर्व विधायक तारा भंडारी, जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, विधायक समाराम गरासिया और जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित के निवास पर जाकर आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर प्रधान हंसमुख मेघवाल ने इसे सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की विचारधारा, सिद्धांतों और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे। मेघवाल ने पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक मंडल, बूथ और कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन का विस्तार किया जाएगा। जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान की जाएगी तथा पार्टी की नीतियों एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर हंसमुख मेघवाल ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। मेघवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर हंसमुख मेघवाल को एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद हंसमुख मेघवाल का जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा साफा और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *