मेट्रो यात्रियों की संख्या बढ़ाने और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। गुरुवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में लखनऊ, कानपुर और आगरा में मेट्रो स्टेशनों तक पहुंच आसान बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया कि लखनऊ में 71, कानपुर में 24 और आगरा में 19 नए पार्किंग स्थलों को अंतिम रूप दिया गया है। इन पार्किंग स्थलों के लिए नगर निगम की ओर से निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि इससे लोग निजी वाहन पार्क कर आसानी से मेट्रो का उपयोग कर सकेंगे। मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने के लिए नए ऑटो-टेम्पो रूट यात्रियों की अंतिम मील कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए नए ऑटो और टेम्पो सर्कुलर रूट भी तय किए गए हैं। लखनऊ में 29 नए रूट कानपुर में 50 नए रूट, आगरा में 27 नए रूटों पर नए स्टॉप भी बनाए जाएंगे ताकि लोगों को मेट्रो स्टेशन तक आने-जाने में परेशानी न हो। सरकारी कॉलोनियों से मेट्रो तक चलेगी शटल बस बैठक में प्रमुख सरकारी कॉलोनियों और कार्यालयों को नजदीकी मेट्रो स्टेशनों से जोड़ने के लिए चरणबद्ध तरीके से शटल बस सेवा शुरू करने पर सहमति बनी। इससे सरकारी कर्मचारियों और आम यात्रियों दोनों को राहत मिलेगी। सोशल मीडिया और डिजिटल बोर्ड से होगा प्रचार मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सोशल मीडिया, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और अन्य माध्यमों से लोगों को मेट्रो इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ऐप आधारित सेवाओं पर भी फोकस ने बताया कि UTU Mobility जैसे ऐप आधारित प्लेटफॉर्म के जरिए अंतिम मील कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा ओला, उबर और रैपिडो जैसी सेवाओं के साथ भी समन्वय बढ़ाया जा रहा है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो सेवाओं को अधिक जनसुलभ बनाने के लिए स्टेशन के आसपास पर्याप्त पार्किंग और बेहतर फीडर व्यवस्था जरूरी है। वहीं मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए।


