किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड स्थित झारबाड़ी क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का कैंप और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को सीआईएसएफ के डीआईजी ने जिलाधिकारी विशाल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के साथ पोठिया पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम भी इस निरीक्षण में मौजूद रही। डीआईजी ने बुरनई पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित झारबाड़ी में भूमि का जायजा लिया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से जल्द से जल्द पूरी की जाए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से जल्द से जल्द पूरी की जाए, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके। साथ ही कागजी कार्रवाई में तेजी लाने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। प्रस्तावित स्थल चारों ओर आदिवासी बहुल गांवों जैसे झारबाड़ी, टप्पू और डांगीबस्ती से घिरा हुआ है। स्थानीय स्तर पर इस परियोजना को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। उनका मानना है कि प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होने से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा ग्रामीणों को उम्मीद है कि इससे सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। सीआईएसएफ प्रशिक्षण केंद्र खुलने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पोठिया प्रखंड का यह इलाका प्रशासनिक और सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो सकेगा। किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड स्थित झारबाड़ी क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का कैंप और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को सीआईएसएफ के डीआईजी ने जिलाधिकारी विशाल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के साथ पोठिया पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम भी इस निरीक्षण में मौजूद रही। डीआईजी ने बुरनई पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित झारबाड़ी में भूमि का जायजा लिया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से जल्द से जल्द पूरी की जाए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से जल्द से जल्द पूरी की जाए, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके। साथ ही कागजी कार्रवाई में तेजी लाने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। प्रस्तावित स्थल चारों ओर आदिवासी बहुल गांवों जैसे झारबाड़ी, टप्पू और डांगीबस्ती से घिरा हुआ है। स्थानीय स्तर पर इस परियोजना को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। उनका मानना है कि प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होने से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा ग्रामीणों को उम्मीद है कि इससे सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। सीआईएसएफ प्रशिक्षण केंद्र खुलने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पोठिया प्रखंड का यह इलाका प्रशासनिक और सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो सकेगा।


