नालंदा में करंट लगने से प्रेग्नेंट महिला की मौत:दलान से गोइठा लाने गई थीं, झटका लगते ही जमीन पर गिरी; मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया

नालंदा में करंट लगने से प्रेग्नेंट महिला की मौत:दलान से गोइठा लाने गई थीं, झटका लगते ही जमीन पर गिरी; मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया

नालंदा के पचौड़ी गांव में करंट लगने से प्रेग्नेंट महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कांग्रेस रविदास की पत्नी टुनी देवी(30) के तौर पर हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरावां गांव की है। आंधी-बारिश बनी काल शनिवार की रात हुई तेज आंधी और बारिश की वजह से घर में बिजली का करंट फैल गया था। रविवार सुबह टुनी देवी अपने दलान से ‘गोइठा’ (उपले) लाने जा रही थी। इसी दौरान घर के लोहे के दरवाजे और अन्य हिस्सों में आ रहे करंट की चपेट में वह आ गईं। टुनी देवी सात महीने की गर्भवती थी। दो मासूम बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में तोड़ा दम मृतका के भैंसुर(जेठ) मिथिलेश रविदास ने बताया कि घर में बिजली का तार पहले से कटा हुआ था। गोइठा लाने के दौरान हाथ तार के संपर्क में आ गया और वह वहीं गिर पड़ी। आनन-फानन में इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मजदूरी करने चेन्नई गया था पति हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति कांग्रेस रविदास चेन्नई में मजदूरी करता है। शनिवार को ही ट्रेन से काम के लिए चेन्नई पहुंचा था, लेकिन पत्नी की मौत की खबर मिलते ही वह वापस गांव के लिए रवाना हो गए हैं। नालंदा के पचौड़ी गांव में करंट लगने से प्रेग्नेंट महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कांग्रेस रविदास की पत्नी टुनी देवी(30) के तौर पर हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरावां गांव की है। आंधी-बारिश बनी काल शनिवार की रात हुई तेज आंधी और बारिश की वजह से घर में बिजली का करंट फैल गया था। रविवार सुबह टुनी देवी अपने दलान से ‘गोइठा’ (उपले) लाने जा रही थी। इसी दौरान घर के लोहे के दरवाजे और अन्य हिस्सों में आ रहे करंट की चपेट में वह आ गईं। टुनी देवी सात महीने की गर्भवती थी। दो मासूम बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में तोड़ा दम मृतका के भैंसुर(जेठ) मिथिलेश रविदास ने बताया कि घर में बिजली का तार पहले से कटा हुआ था। गोइठा लाने के दौरान हाथ तार के संपर्क में आ गया और वह वहीं गिर पड़ी। आनन-फानन में इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मजदूरी करने चेन्नई गया था पति हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति कांग्रेस रविदास चेन्नई में मजदूरी करता है। शनिवार को ही ट्रेन से काम के लिए चेन्नई पहुंचा था, लेकिन पत्नी की मौत की खबर मिलते ही वह वापस गांव के लिए रवाना हो गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *