जिलाध्यक्ष बने प्रमोद कुमार और सचिव पद पर पप्पू कुमार का किया गया चयन

जिलाध्यक्ष बने प्रमोद कुमार और सचिव पद पर पप्पू कुमार का किया गया चयन

भास्कर न्यूज | बांका राजकीय कल्याण छात्रावास परिसर में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ, बांका की आमसभा आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से जिला इकाई का गठन किया गया। सभा की अध्यक्षता डीपीओ (आईसीडीएस) रेणु कुमारी ने की। बैठक में संघ के नये जिला अध्यक्ष के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार तथा सचिव पद पर आदर्श मध्य विद्यालय के शिक्षक पप्पू कुमार निराला को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष पद पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी रविप्रकाश गौतम, डीपीओ रेणु कुमारी और आईटी प्रबंधक प्रमोद कुमार चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई।कोषाध्यक्ष के रूप में वरीय लिपिक बाबूलाल हरिजन, संयुक्त सचिव के रूप में छविलाल दास एवं संतोष रजक, जबकि प्रचार सचिव के रूप में दीनानाथ भारती को चुना गया। अन्य पदों पर भी विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मियों को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।बैठक में प्रखंडवार प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। बांका प्रखंड के लिए आईटी मैनेजर प्रमोद कुमार चौधरी, बाराहाट के लिए सीडीपीओ सुशीला धान, बौंसी के लिए बीपीआरओ श्याम सुंदर कुमार, अमरपुर के लिए अंचल अधिकारी रजनी कुमारी, रजौन के लिए चंचला कुमारी, धोरैया के लिए सीडीपीओ हेमा चौधरी, कटोरिया के लिए सीडीपीओ वंदना दास तथा फुल्लीडुमर के लिए सीडीपीओ चंदन कुमार को प्रभारी बनाया गया।कार्यक्रम में रविप्रकाश गौतम, प्रमोद कुमार चौधरी, रेणु कुमारी, अभिलाषा अपूर्वा, बाबूलाल हरिजन, विनोद कुमार, प्रेम कुमार, पप्पू कुमार आदि उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | बांका राजकीय कल्याण छात्रावास परिसर में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ, बांका की आमसभा आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से जिला इकाई का गठन किया गया। सभा की अध्यक्षता डीपीओ (आईसीडीएस) रेणु कुमारी ने की। बैठक में संघ के नये जिला अध्यक्ष के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार तथा सचिव पद पर आदर्श मध्य विद्यालय के शिक्षक पप्पू कुमार निराला को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष पद पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी रविप्रकाश गौतम, डीपीओ रेणु कुमारी और आईटी प्रबंधक प्रमोद कुमार चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई।कोषाध्यक्ष के रूप में वरीय लिपिक बाबूलाल हरिजन, संयुक्त सचिव के रूप में छविलाल दास एवं संतोष रजक, जबकि प्रचार सचिव के रूप में दीनानाथ भारती को चुना गया। अन्य पदों पर भी विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मियों को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।बैठक में प्रखंडवार प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। बांका प्रखंड के लिए आईटी मैनेजर प्रमोद कुमार चौधरी, बाराहाट के लिए सीडीपीओ सुशीला धान, बौंसी के लिए बीपीआरओ श्याम सुंदर कुमार, अमरपुर के लिए अंचल अधिकारी रजनी कुमारी, रजौन के लिए चंचला कुमारी, धोरैया के लिए सीडीपीओ हेमा चौधरी, कटोरिया के लिए सीडीपीओ वंदना दास तथा फुल्लीडुमर के लिए सीडीपीओ चंदन कुमार को प्रभारी बनाया गया।कार्यक्रम में रविप्रकाश गौतम, प्रमोद कुमार चौधरी, रेणु कुमारी, अभिलाषा अपूर्वा, बाबूलाल हरिजन, विनोद कुमार, प्रेम कुमार, पप्पू कुमार आदि उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *