प्रकाश राज पर गिरी कानूनी गाज, ‘रामायण’ पर दिया विवादित बयान, दर्ज हुआ क्रिमिनल केस

प्रकाश राज पर गिरी कानूनी गाज, ‘रामायण’ पर दिया विवादित बयान, दर्ज हुआ क्रिमिनल केस

Prakash Raj Ramayana Controversy: इंडियन सिनेमा के जाने-माने एक्टर प्रकाश राज आये दिन अपने बेबाक और विवादास्पद बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पवित्र ग्रंथ ‘रामायण’ को लेकर एक ऐसी विवादस्पद टिप्पणी कर दी है, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा ने के साथ-साथ एक्टर को भी कानूनी पचड़े में फंसा दिया है। खबरों के मुताबिक, प्रकाश राज के ऊपर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला? (Prakash Raj Ramayana Controversy)

ख़बरों के मुताबिक, यह मामला एक पब्लिक इवेंट के दौरान शुरू हुआ, जहां प्रकाश राज ने हिन्दू धर्म के पवित्र ग्रन्थ रामायण का मजाकिया अंदाज में जिक्र करने की कोशिश की। प्रकश राज ने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता के वनवास के दौरान का एक काल्पनिक किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने GST और नॉर्थ-साउथ डिबेट जैसे टॉपिक्स को भी जोड़ दिया।

प्रकाश राज ने सुनाई कहानी

प्रकाश राज ने मजाकिया अंदाज में कहानी सुनाई, “जब राम और लक्ष्मण दक्षिण की तरफ आ रहे थे, तब उन्हें भूख लगी। लक्ष्मण ने कुछ फल तोड़े, तो रावण और शूर्पणखा वहां आ गए। जब पैसों की बात हुई, तो शूर्पणखा ने हिसाब लगाकर 2000 डॉलर का बिल थमा दिया और उसमें GST भी जोड़ दिया।” उन्होंने आगे मजाक में कहा कि रावण ने उन्हें डिस्काउंट देने की पेशकश की और पैसे न होने पर बदले में काम (पेड़ लगाने) की शर्त रखी। इस कहानी के दौरान उन्होंने लक्ष्मण के लिए ‘लकी’ जैसा शब्द इस्तेमाल किया और रावण-शूर्पणखा को जमीन का मालिक बताया।

हिंदी बोलने और बीफ पर भी दिया विवादित बयान

अपनी इस कहानी के साथ-साथ प्रकाश राज ने उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच चल रहे भाषाई विवाद पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि उत्तर से दक्षिण आने वाले लोग उन पर हिंदी न थोपें। इसके अलावा, उन्होंने खान-पान की स्वतंत्रता पर बात करते हुए कहा कि वो ‘बीफ फेस्टिवल’ भी मनाएंगे और कोई उन्हें रोक नहीं सकता।

जनता का फूटा गुस्सा (Prakash Raj Shared a Story)

जैसे ही सोशल मीडिया पर इस विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स का गुस्सा भड़क उठा। जिसके चलते इंटरनेट पर #BoycottPrakashRaj ट्रेंड होने लगा। जानकरी के लिए बता दें कि शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रकाश राज ने जानबूझकर हिंदू धर्म और उनकी आस्था का मजाक उड़ाया है।उन्होंने रामायण के पात्रों को गलत तरीके से लोगों के सामने प्रस्तुत पेश कर करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है।

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ से हटाने की हुई मांग

आपको बता दें कि प्रकाश राज पर क्रिमिनल केस दर्ज होने के बाद अब उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर को मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ से हटाने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अपने कल्चर को सबसे ऊपर दिखाने और सम्मान करने के नाम पर आप किसी और दूसरी संस्कृति और सभ्यता का निरादर नहीं कर सकते, ये किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।

प्रकाश राज की आने वाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में प्रकाश की फिल्म ‘डकैत’ रिलीज हुई है जिसमें उनके साथ आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप भी नजर आये हैं। उनकी अगली फिल्म एसएस राजामौली की वाराणसी है जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं।

यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पहले भी वो अपने बेबाक राजनितिक बयानों और धर्म-विरोधी टिप्पणियों के लिए सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि, रामायण पर उनकी इस तरह की टिप्पणियां कई लोगों के लिए हद पार कर गई हैं, जिससे उनकी इमेज को काफी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *