नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में फाइनल ईयर के छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित नगमा गांव निवासी रामाशीष चौहान के 24 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में नवादा निवासी एक अन्य छात्र अभिषेक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। पंकज के चाचा राम भजन चौहान ने बताया कि पंकज अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था और वहीं रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। घटना उस वक्त हुई जब कॉलेज से छुट्टी होने के बाद वह पैदल ही अपने कमरे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर की चपेट में वह आ गया। पंकज और अभिषेक दोनों वाहनों के बीच में आने के कारण बुरी तरह जख्मी हो गया था। दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्थावां रेफरल अस्पताल ले जाया गया। छात्रों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पंकज कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही अस्थावां थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों से आवेदन प्राप्त होते ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहनों की पहचान करने में जुटी है। नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में फाइनल ईयर के छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित नगमा गांव निवासी रामाशीष चौहान के 24 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में नवादा निवासी एक अन्य छात्र अभिषेक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। पंकज के चाचा राम भजन चौहान ने बताया कि पंकज अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था और वहीं रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। घटना उस वक्त हुई जब कॉलेज से छुट्टी होने के बाद वह पैदल ही अपने कमरे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर की चपेट में वह आ गया। पंकज और अभिषेक दोनों वाहनों के बीच में आने के कारण बुरी तरह जख्मी हो गया था। दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्थावां रेफरल अस्पताल ले जाया गया। छात्रों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पंकज कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही अस्थावां थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों से आवेदन प्राप्त होते ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहनों की पहचान करने में जुटी है।


