एंबुलेंस से मरीज बचाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित:नर्मदापुरम SP ने थपथपाई 3 जवानों की पीठ; आग लगने पर बचाई थी मरीज की जान

एंबुलेंस से मरीज बचाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित:नर्मदापुरम SP ने थपथपाई 3 जवानों की पीठ; आग लगने पर बचाई थी मरीज की जान

नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे पर सांवलखेड़ा के पास बुधवार सुबह एक प्राइवेट एंबुलेंस में आग लगने के दौरान ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखी गई मरीज की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने बहादुरी और सतर्कता का परिचय देने वाले डोलरिया थाने के 3 जवानों को अपने कार्यालय बुलाकर उनकी पीठ थपथपाई और नकद पुरस्कार के चेक सौंपे हैं। वर्तमान में पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की जिलेभर में सराहना की जा रही है। 10:15 बजे लगी थी आग, पेट्रोल पंप से एक्सटिंग्विशर लाकर बुझाई जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 10:15 बजे ऑक्सीजन सपोर्ट पर सिवनी मालवा से नर्मदापुरम लाई जा रही बीमार महिला (सुमन बाई यदुवंशी) की प्राइवेट एंबुलेंस (MP 04 EB 9725) में सांवलखेड़ा के पास अचानक चिंगारी निकलने लगी। ड्राइवर ने सतर्कता बरतते हुए एंबुलेंस साइड में खड़ी की और परिजनों के साथ मरीज को निकालने लगा। सूचना मिलते ही तत्काल डोलरिया थाने की डायल 112 का स्टाफ मौके पर पहुंचा। प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा, आरक्षक अजय गुप्ता और पायलट सुधीर उइके ने तुरंत मरीज और ऑक्सीजन सिलेंडर को बाहर निकाला। मरीज को बाहर निकालते ही एंबुलेंस में आग भड़क गई थी। इसी बीच डोलरिया थाना प्रभारी प्रवीण चौहान भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा पास स्थित एक पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर ले आए और एंबुलेंस की आग को बुझाया। SP ने कार्यालय बुलाकर सौंपा नकद पुरस्कार इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस टीम ने न केवल आग पर काबू पाया, बल्कि 108 एंबुलेंस को तुरंत सूचित कर बीमार महिला को उसमें शिफ्ट करते हुए सुरक्षित अस्पताल भी पहुंचाया। इस कार्य में डोलरिया थाने के प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा, आरक्षक अजय गुप्ता और 112 के पायलट सुधीर उइके की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिसकर्मियों की इस सतर्कता और बहादुरी को देखते हुए एसपी सांई कृष्णा थोटा ने तीनों जवानों को अपने ऑफिस बुलाकर नकद इनाम के चेक देकर सम्मानित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *