रामगढ़वा में मछली व्यवसाई से पुलिसकर्मी की मारपीट:VIP प्रवक्ता ने पुलिस पर निर्दोष को जेल भेजने का लगाए आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

रामगढ़वा में मछली व्यवसाई से पुलिसकर्मी की मारपीट:VIP प्रवक्ता ने पुलिस पर निर्दोष को जेल भेजने का लगाए आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा में मछली बाजार से जुड़ा एक मामला गरमा गया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मछली विक्रेताओं के साथ अन्याय हो रहा है और विरोध करने वालों को झूठे मामलों में जेल भेजा जा रहा है। देव ज्योति के अनुसार, यह मामला 9 फरवरी की एक घटना से जुड़ा है। आरोप है कि उस दिन कुछ पुलिसकर्मी मछली बाजार से बिना भुगतान किए मछली ले गए। जब मछली विक्रेताओं ने इसका विरोध किया, तो स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी विशाल कुमार ने अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया। इसके बाद मछली विक्रेताओं पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन इस घटना से आक्रोशित मछली विक्रेताओं और स्थानीय निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक मछली विक्रेताओं को गिरफ्तार कर विभिन्न आरोपों में जेल भेज दिया। देव ज्योति ने पुलिस की इस कार्रवाई को एकतरफा बताया है और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में न्याय की अपील की है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग वीआईपी पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। देव ज्योति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा में मछली बाजार से जुड़ा एक मामला गरमा गया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मछली विक्रेताओं के साथ अन्याय हो रहा है और विरोध करने वालों को झूठे मामलों में जेल भेजा जा रहा है। देव ज्योति के अनुसार, यह मामला 9 फरवरी की एक घटना से जुड़ा है। आरोप है कि उस दिन कुछ पुलिसकर्मी मछली बाजार से बिना भुगतान किए मछली ले गए। जब मछली विक्रेताओं ने इसका विरोध किया, तो स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी विशाल कुमार ने अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया। इसके बाद मछली विक्रेताओं पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन इस घटना से आक्रोशित मछली विक्रेताओं और स्थानीय निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक मछली विक्रेताओं को गिरफ्तार कर विभिन्न आरोपों में जेल भेज दिया। देव ज्योति ने पुलिस की इस कार्रवाई को एकतरफा बताया है और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में न्याय की अपील की है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग वीआईपी पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। देव ज्योति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *