मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी आज यानी शुक्रवार को पहली बार गयाजी पहुंचेंगे। सीएम हेलीकॉप्टर से दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे, जिसके बाद वो सबसे पहले विष्णुपद मंदिर जाएंगे। यहां पूजा-अर्चना के बाद विष्णुपद कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीएम बोधगया रवाना होंगे। भगवान बुद्ध के दर्शन के बाद वे बोधगया कॉरिडोर का भी निरीक्षण करेंगे। बोधगया दौरे के बाद उनका काफिला शंकराचार्य मठ पहुंचेगा। यहां देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे। सीएम गयाजी में करीब 45 मिनट तक रुकेंगे। मुख्यमंत्री आज नालंदा भी पहुंचेंगे। यहां वो सरमेरा प्रखंड अंतर्गत परनावा गांव में आयोजित श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर लगने वाले राजकीय मेले में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। गांधी मैदान में हेलीकॉप्टर की लैडिंग होगी डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि सीएम सम्राट का हेलीकॉप्टर गयाजी शहर के गांधी मैदान में लैंड होगा। गांधी मैदान में 2 हेलीपैड बनाए गए हैं। गांधी मैदान से उनका काफिला विष्णुपद, बोधगया और शंकराचार्य मठ जाएगा। डीएम के अनुसार पहले तय था कि सीएम का हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट पर उतरेगा, पर लोकेशन को बदल दिया गया है। जब सीएम पटना के लिए रवाना होंगे तो हेलीकॉप्टर गांधी मैदान से नहीं बल्कि एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा। 350 मजिस्ट्रेट की तैनाती है सीएम सम्राट चौधरी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी है। करीब 350 मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। 1500 से अधिक पुलिस बल भी होंगे। जो सुरक्षा के साथ ट्रैफिक और भीड़ को नियंत्रित करेंगे। सीएम की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पिछले 2 दिन से बोधगया और गया शहर में कैंप कर रहे हैं। वे यहां हर गितिविधि पर नजर रखे हुए हैं। विष्णुपद मंदिर, प्रस्तावित विष्णुपद कॉरिडोर, महाबोधि क्षेत्र और शंकराचार्य मठ की सुरक्षा का घेरा तैयार किया गया है। सभा स्थल पर जर्मन टेंट होगा, बारिश से परेशानी नहीं होगी मुख्यमंत्री की सभा शंकराचार्य मठ के परिसर में होनी है। जहां पंडाल बन चुका है। जिसमें जर्मन टेंटे को लगाया गया है। जो पूरी तरह से वाटर प्रुफ रहेगा। बारिश के पानी का एक बूंद भी नीचे नहीं आएगा। तेज आंधी भी आ जाए तो वो नहीं गिर सकता है। सभा स्थल में जाने के लिए 5 गेट बने हैं। वीआईपी लोगों के अलग से गेट रहेगा। सभा स्थल में जाने से पहले सुरक्षाकर्मी आम लोगों की जांच करेंगे। एनडीए कार्यकर्ताओं के लिए पास होगा। सभा में आसपास के जिले औरंगाबाद, नवादा और जहानाबाद से भी लोग आ सकते हैं। मठ के मठाधीश, भक्तों और कर्मियों के बीच भी उत्साह है। लोगों के लिए पानी और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी आज यानी शुक्रवार को पहली बार गयाजी पहुंचेंगे। सीएम हेलीकॉप्टर से दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे, जिसके बाद वो सबसे पहले विष्णुपद मंदिर जाएंगे। यहां पूजा-अर्चना के बाद विष्णुपद कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीएम बोधगया रवाना होंगे। भगवान बुद्ध के दर्शन के बाद वे बोधगया कॉरिडोर का भी निरीक्षण करेंगे। बोधगया दौरे के बाद उनका काफिला शंकराचार्य मठ पहुंचेगा। यहां देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे। सीएम गयाजी में करीब 45 मिनट तक रुकेंगे। मुख्यमंत्री आज नालंदा भी पहुंचेंगे। यहां वो सरमेरा प्रखंड अंतर्गत परनावा गांव में आयोजित श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर लगने वाले राजकीय मेले में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। गांधी मैदान में हेलीकॉप्टर की लैडिंग होगी डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि सीएम सम्राट का हेलीकॉप्टर गयाजी शहर के गांधी मैदान में लैंड होगा। गांधी मैदान में 2 हेलीपैड बनाए गए हैं। गांधी मैदान से उनका काफिला विष्णुपद, बोधगया और शंकराचार्य मठ जाएगा। डीएम के अनुसार पहले तय था कि सीएम का हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट पर उतरेगा, पर लोकेशन को बदल दिया गया है। जब सीएम पटना के लिए रवाना होंगे तो हेलीकॉप्टर गांधी मैदान से नहीं बल्कि एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा। 350 मजिस्ट्रेट की तैनाती है सीएम सम्राट चौधरी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी है। करीब 350 मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। 1500 से अधिक पुलिस बल भी होंगे। जो सुरक्षा के साथ ट्रैफिक और भीड़ को नियंत्रित करेंगे। सीएम की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पिछले 2 दिन से बोधगया और गया शहर में कैंप कर रहे हैं। वे यहां हर गितिविधि पर नजर रखे हुए हैं। विष्णुपद मंदिर, प्रस्तावित विष्णुपद कॉरिडोर, महाबोधि क्षेत्र और शंकराचार्य मठ की सुरक्षा का घेरा तैयार किया गया है। सभा स्थल पर जर्मन टेंट होगा, बारिश से परेशानी नहीं होगी मुख्यमंत्री की सभा शंकराचार्य मठ के परिसर में होनी है। जहां पंडाल बन चुका है। जिसमें जर्मन टेंटे को लगाया गया है। जो पूरी तरह से वाटर प्रुफ रहेगा। बारिश के पानी का एक बूंद भी नीचे नहीं आएगा। तेज आंधी भी आ जाए तो वो नहीं गिर सकता है। सभा स्थल में जाने के लिए 5 गेट बने हैं। वीआईपी लोगों के अलग से गेट रहेगा। सभा स्थल में जाने से पहले सुरक्षाकर्मी आम लोगों की जांच करेंगे। एनडीए कार्यकर्ताओं के लिए पास होगा। सभा में आसपास के जिले औरंगाबाद, नवादा और जहानाबाद से भी लोग आ सकते हैं। मठ के मठाधीश, भक्तों और कर्मियों के बीच भी उत्साह है। लोगों के लिए पानी और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था होगी।


