पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर कराई उठक-बैठक:सीतामढ़ी चौक पर पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटा था,तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर कराई उठक-बैठक:सीतामढ़ी चौक पर पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटा था,तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में सीतामढ़ी चौक पर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों पर कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी नागेश मद्रासी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके ही इलाके में जुलूस निकाला। इस दौरान उनसे “गुंडागर्दी नहीं करेंगे, गुंडागर्दी करना पाप है” जैसे नारे लगवाए गए और चौक पर कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई गई। यह कार्रवाई कुछ दिन पहले सीतामढ़ी चौक पर हुई मारपीट की घटना के बाद की गई। पुरानी रंजिश के चलते सीतामढ़ी रमेश गली निवासी रोशन शर्मा को 15 से 20 लड़कों ने बीच सड़क पर घेरकर लात-घूंसों से पीटा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे लोगों में काफी आक्रोश था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और दबिश देकर नागेश मद्रासी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का उनके इलाके में जुलूस निकाला। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में यह संदेश देना था कि गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपने घरों और दुकानों के बाहर निकलकर यह नजारा देखते रहे। बताया गया कि इन आरोपियों ने इलाके में दहशत का माहौल बना रखा था, जिससे आम लोग डरे हुए थे। पुलिस का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से लोगों के मन से बदमाशों का खौफ खत्म होगा और शहर में कानून का राज कायम रहेगा।
आरोपियों से माफी भी मंगवाई जुलूस के दौरान पुलिस ने आरोपियों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई। कान पकड़कर उठक-बैठक कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। फिलहाल, इस मामले में कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है, जिनकी तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *