दरभंगा के बिरौल क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम कार्ड को बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 82 हजार रुपये से अधिक की निकासी कर ली गई। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सुपौल जिरात गांव निवासी सुरेश सहनी ने इस संबंध में शुक्रवार को बिरौल थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आज इस मामले में एफआईआर दर्ज हुआ है। आवेदन में पीड़ित ने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने बेटे प्रकाश कुमार के साथ सुपौल बाजार स्थित पीएनबी एटीएम पर पैसे निकालने गए थे। उनका बेटा एटीएम से पैसा निकालने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ट्रांजैक्शन सफल नहीं हो सका। इसी दौरान 25 साल के करीब पांच अज्ञात युवक वहां पहुंचे। पीड़ित के अनुसार, उनमें से दो युवकों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे उनका एटीएम कार्ड नीचे गिर गया।आरोपियों ने उनका असली एटीएम कार्ड उठा लिया और उसकी जगह दूसरा कार्ड उनकी जेब में रख दिया। इसके बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। खाते में महज 36 रुपये ही बचे थे घटना के अगले दिन 24 अप्रैल को जब सुरेश सहनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हॉटी शाखा पहुंचे और खाते की जानकारी ली, तो उनके होश उड़ गए। खाते से 82,089 रुपये में से 82,053 रुपये की निकासी हो चुकी थी और खाते में महज 36 रुपये ही शेष बचे थे। हैरानी की बात यह रही कि निकासी को लेकर उनके मोबाइल पर कोई मैसेज भी प्राप्त नहीं हुआ।
बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने के बाद ठगी का पूरा मामला सामने आया। पीड़ित ने बताया कि वह अनपढ़ है, जिसका फायदा उठाकर ठगों ने उसे निशाना बनाया। आरोपियों की ओर से जेब में डाला गया दूसरा एटीएम कार्ड भी उसने पुलिस को सौंप दिया है। मामले को लेकर एसआई शशि भूषण रजक ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम बूथ और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी भी अंजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। दरभंगा के बिरौल क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम कार्ड को बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 82 हजार रुपये से अधिक की निकासी कर ली गई। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सुपौल जिरात गांव निवासी सुरेश सहनी ने इस संबंध में शुक्रवार को बिरौल थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आज इस मामले में एफआईआर दर्ज हुआ है। आवेदन में पीड़ित ने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने बेटे प्रकाश कुमार के साथ सुपौल बाजार स्थित पीएनबी एटीएम पर पैसे निकालने गए थे। उनका बेटा एटीएम से पैसा निकालने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ट्रांजैक्शन सफल नहीं हो सका। इसी दौरान 25 साल के करीब पांच अज्ञात युवक वहां पहुंचे। पीड़ित के अनुसार, उनमें से दो युवकों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे उनका एटीएम कार्ड नीचे गिर गया।आरोपियों ने उनका असली एटीएम कार्ड उठा लिया और उसकी जगह दूसरा कार्ड उनकी जेब में रख दिया। इसके बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। खाते में महज 36 रुपये ही बचे थे घटना के अगले दिन 24 अप्रैल को जब सुरेश सहनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हॉटी शाखा पहुंचे और खाते की जानकारी ली, तो उनके होश उड़ गए। खाते से 82,089 रुपये में से 82,053 रुपये की निकासी हो चुकी थी और खाते में महज 36 रुपये ही शेष बचे थे। हैरानी की बात यह रही कि निकासी को लेकर उनके मोबाइल पर कोई मैसेज भी प्राप्त नहीं हुआ।
बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने के बाद ठगी का पूरा मामला सामने आया। पीड़ित ने बताया कि वह अनपढ़ है, जिसका फायदा उठाकर ठगों ने उसे निशाना बनाया। आरोपियों की ओर से जेब में डाला गया दूसरा एटीएम कार्ड भी उसने पुलिस को सौंप दिया है। मामले को लेकर एसआई शशि भूषण रजक ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम बूथ और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी भी अंजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


