दरभंगा के जानकी नवमी के पावन अवसर पर सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों की ओर से भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मां जानकी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और इस पर्व को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प लिया गया। श्यामा माई परिसर में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। जानकी आरती, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उदय नारायण झा ने की। इस मौके पर यह संकल्प लिया गया कि जानकी नवमी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से मनाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि मिथिला की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहर को वैश्विक पहचान मिल सके। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया आयोजित मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में । वर्ग-ए में दीपक कुमार, अनामिका कुमारी और मानसी कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि वर्ग-बी में मंजीत कुमार, काजल कुमारी और पूजा कुमारी ने बाजी मारी। विद्यापति सेवा संस्थान के देखरेख में “जानकी पूजनोत्सव सह मैथिली दिवस समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, विधायक विनय कुमार चौधरी, डॉ. मुरारी मोहन झा, ईश्वर मंडल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मां जानकी को त्याग, समर्पण और नारी सशक्तिकरण का सर्वोत्तम उदाहरण बताया। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि मिथिला में माता सीता का जन्म होना हम सभी के लिए गौरव की बात है और पुनौरा धाम में भव्य मंदिर निर्माण मिथिला के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। विधायक विनय कुमार चौधरी ने जानकी नवमी को और भव्य रूप से मनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जानकी नवमी को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की दिशा में पहल करने की भी बात कही। संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने मां जानकी को त्याग व आदर्श जीवन की प्रतीक बताते हुए उनके चरित्र को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। दूसरी ओर, अखिल भारतीय मिथिला संघ दरभंगा द्वारा भी जानकी नवमी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर प्रिया मल्लिक, तेजस्वी ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समग्र रूप से जिले में आयोजित कार्यक्रमों ने मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दिया। दरभंगा के जानकी नवमी के पावन अवसर पर सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों की ओर से भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मां जानकी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और इस पर्व को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प लिया गया। श्यामा माई परिसर में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। जानकी आरती, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उदय नारायण झा ने की। इस मौके पर यह संकल्प लिया गया कि जानकी नवमी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से मनाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि मिथिला की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहर को वैश्विक पहचान मिल सके। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया आयोजित मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में । वर्ग-ए में दीपक कुमार, अनामिका कुमारी और मानसी कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि वर्ग-बी में मंजीत कुमार, काजल कुमारी और पूजा कुमारी ने बाजी मारी। विद्यापति सेवा संस्थान के देखरेख में “जानकी पूजनोत्सव सह मैथिली दिवस समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, विधायक विनय कुमार चौधरी, डॉ. मुरारी मोहन झा, ईश्वर मंडल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मां जानकी को त्याग, समर्पण और नारी सशक्तिकरण का सर्वोत्तम उदाहरण बताया। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि मिथिला में माता सीता का जन्म होना हम सभी के लिए गौरव की बात है और पुनौरा धाम में भव्य मंदिर निर्माण मिथिला के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। विधायक विनय कुमार चौधरी ने जानकी नवमी को और भव्य रूप से मनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जानकी नवमी को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की दिशा में पहल करने की भी बात कही। संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने मां जानकी को त्याग व आदर्श जीवन की प्रतीक बताते हुए उनके चरित्र को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। दूसरी ओर, अखिल भारतीय मिथिला संघ दरभंगा द्वारा भी जानकी नवमी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर प्रिया मल्लिक, तेजस्वी ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समग्र रूप से जिले में आयोजित कार्यक्रमों ने मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दिया।


