भिवानी की ग्वार फैक्ट्री के पीछे वार्ड नंबर 20 में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद का पीला पंजा जला। इस दौरान लोगों ने विरोध किया, हालांकि समझाने के बाद अतिक्रमण हटाया गया और ग्रीन बेल्ट को मुक्त करवाया। भिवानी नगर परिषद के पटवारी संदीप ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ पार्षद प्रदीप कौशिक द्वारा शिकायत दी गई थी। उन्होंने कहा था कि वार्ड नंबर 20 में ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके आधार पर जिला नगर आयुक्त के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई है। यह ड्राइव लगातार जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि कहीं पर भी अतिक्रमण ना करें। इन लोगों को मुनादी द्वारा पहले ही सूचना दी जा चुकी थी। लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। हालांकि जब पीला पंजा चला तो लोग खुद ही अपना सामान हटाने लगे। 8 सदस्य टीम बनाई थी
उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अगर कोई शिकायत देना चाहे तो कार्यालय में आकर अधिकारियों को दे सकते हैं। इस अभियान के लिए 8 सदस्यों की टीम बनाई गई थी, जिसमें अंकित लिपिक, अशोक लिपिक, योगेश कुमार, राजकुमार, सोमबीर, राजीव, राकेश व संचित आदि शामिल रहे। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस बल रहा तैनात
बीटीएम पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश मिले थे कि शहर में अतिक्रमण को नगर परिषद द्वारा हटाया जाएगा। नगर परिषद की टीम की मदद के लिए लॉ-एंड-ऑर्डर की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। लोगों का मामूली विरोध था, जिन्हें समझा दिया गया है। जिसके बाद अतिक्रमण हटा लिया गया है।


