पुलिस-अपराधी मुठभेड़; इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली:नवादा में सरकारी गाड़ी पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, हत्या के मामले में था वांछित

पुलिस-अपराधी मुठभेड़; इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली:नवादा में सरकारी गाड़ी पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, हत्या के मामले में था वांछित

नवादा में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान 50,000 रुपए के इनामी बदमाश टिंकू यादव को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना रो थाना क्षेत्र के कोसी गांव के पास हुई। सूचना मिलने के बाद रो थाना की टीम मौके पर जा रही थी। पुलिस की गाड़ी देखते ही अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। हत्या के मामले में वांछित था आरोपी

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। भागने की कोशिश कर रहे टिंकू यादव के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान नागेश्वर यादव के पुत्र टिंकू यादव के रूप में हुई है। उस पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह अनिल मिस्त्री की हत्या के मामले में भी वांछित था। डीएसपी की देखरेख में की जा रही जांच

नवादा के डीएसपी हुलास कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पर गोलीबारी की गई थी। इसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में टिंकू यादव के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच डीएसपी हुलास कुमार की देखरेख में की जा रही है। नवादा में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान 50,000 रुपए के इनामी बदमाश टिंकू यादव को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना रो थाना क्षेत्र के कोसी गांव के पास हुई। सूचना मिलने के बाद रो थाना की टीम मौके पर जा रही थी। पुलिस की गाड़ी देखते ही अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। हत्या के मामले में वांछित था आरोपी

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। भागने की कोशिश कर रहे टिंकू यादव के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान नागेश्वर यादव के पुत्र टिंकू यादव के रूप में हुई है। उस पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह अनिल मिस्त्री की हत्या के मामले में भी वांछित था। डीएसपी की देखरेख में की जा रही जांच

नवादा के डीएसपी हुलास कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पर गोलीबारी की गई थी। इसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में टिंकू यादव के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच डीएसपी हुलास कुमार की देखरेख में की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *