Raghu Rai Passes away: आज रविवार की सुबह देश के फेमस और सम्मानित फोटोग्राफर रघु राय का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वो 83 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। बता दें, उनको कैंसर थी और इसका इलाज काफी समय से चल रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश वे इस बीमारी को हरा नहीं पाए।
तस्वीर देख आज भी हर किसी की रूह कांप उठती है
रघु राय फोटोग्राफी की दुनिया में एक बहुत बड़ा नाम था। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे तस्वीरें खींची जो समाज को झकझोर कर और तस्वीरों में ही दर्द को बयां कर देती थीं। उनका सबसे चर्चित फोटो भोपाल गैस कांड की भयावहता को दर्शाने वाला था। उस तस्वीर को देख आज भी हर किसी की रूह कांप उठती है। उनकी फोटोग्राफी ने हम सबको सोचने पर मजबूर किया कि आम आदमी की जिंदगी में क्या-क्या दर्द होते हैं।
इतना ही नहीं, रघु राय के निधन पर मशहूर फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने गहरा दुख जताया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि “रघु राय हमारे देश के सबसे महानतम व्यक्तियों में से एक थे। उनका जाना एक युग के खत्म होने जैसा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”
इन सितारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
इसके बाद बॉलीवुड की एक्ट्रेस दीया मिर्जा और गीतकार-गायक स्वानंद किरकिरे ने भी सोशल मीडिया पर रघु राय को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी यादों और काम को सलाम किया। कई अन्य कलाकारों और हस्तियों ने भी उनकी उपलब्धियों को याद किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं भी जताईं है।

बता दें, रघु राय के पीछे उनकी पत्नी गुरमीत, बेटे नितिन और तीन बेटियां लगन, अवनि और पूर्वई हैं और उनका परिवार इस भारी सदमे को झेल रहा है। रघु राय का अंतिम संस्कार रविवार शाम 4 बजे लोधी श्मशान घाट पर किया जाएगा। देशभर के लोग और फोटोग्राफी जगत के लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
समाज के अनकहे दर्दों को सामने लाने का काम किया
रघु राय की फोटोग्राफी ने हमेशा समाज के अनकहे दर्दों को सामने लाने का काम किया। उनकी तस्वीरें केवल तस्वीरें नहीं थीं, बल्कि एक आवाज और दर्द थीं उन लोगों की जो अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं। उनकी यादें और कला हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। रघु राय ने फोटोग्राफी की भाषा को एक नया आयाम दिया, जिससे हमारी देश की तस्वीर दुनिया के सामने आई।


