पुलिस ने छह शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

भास्कर न्यूज | पहाड़पुर पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से छह लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के बतरौलिया गांव में गश्त के दौरान पुलिस ने शशिकांत राम, नंदलाल यादव तथा सुनील कुमार को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने नोनेया कचहरी टोला निवासी राजेश कुमार पासवान, एक डेरवा बाजार निवासी मनोज पासवान तथा तुरकौलिया थाना क्षेत्र के रामबाबू राम को सेमरा खास इलाके से नशे की हालत में गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों को थाना लाकर पूछताछ की गई तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए लगातार छापेमारी और गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भास्कर न्यूज | पहाड़पुर पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से छह लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के बतरौलिया गांव में गश्त के दौरान पुलिस ने शशिकांत राम, नंदलाल यादव तथा सुनील कुमार को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने नोनेया कचहरी टोला निवासी राजेश कुमार पासवान, एक डेरवा बाजार निवासी मनोज पासवान तथा तुरकौलिया थाना क्षेत्र के रामबाबू राम को सेमरा खास इलाके से नशे की हालत में गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों को थाना लाकर पूछताछ की गई तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए लगातार छापेमारी और गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *