सीबीएसई 12वीं में महेश एकेडमी के सभी बच्चे सफल

सीबीएसई 12वीं में महेश एकेडमी के सभी बच्चे सफल

सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में महेश एकेडमी के सभी बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। इनमें कला में आयुषी राज गुप्ता ने 95 प्रतिशत एवं कीर्ति मल्होत्रा ने 92 प्रतिशत, विज्ञान में दिव्यांश कुमार ने 92 प्रतिशत एवं आयुष कुमार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विषयवार उच्च प्राप्तांक अंग्रेजी में 96, भौतिक में 96, रसायन में 95, बायोलॉजी में 97, गणित में 94, फिजिकल एजुकेशन में 96, अर्थशास्त्र में 90, इतिहास में 93, पॉलिटिकल साइंस में 96 तथा भूगोल में 99 अंक प्राप्त किए हैं। 20 छात्र-छात्राओं ने 90 से 95 के बीच अंक प्राप्त किए तथा 45 छात्र-छात्राओं ने 80 से 89 के बीच अंक प्राप्त किए। विद्यालय के चेयरमैन श्री बासुकी नाथ सिंह, निदेशिका श्रीमती मीरा सिंह, प्राचार्य श्री शशांक शेखर, उप-प्राचार्या श्रीमती मीनाक्षी सिंह तथा प्रशासन प्रमुख श्री पी० के० सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने भी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को सफलता की बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के लगन तथा शिक्षकों के मेहनत का परिणाम बताते हुए बताया कि हमारे विद्यालय की जो अबतक की परम्परा रही है उसे विद्यार्थियों ने पुनः सार्थक किया है तथा अभिभावकों का निरंतर सहयोग भी लक्ष्य प्राप्ति का एक मुख्य कारण रहा है। सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में महेश एकेडमी के सभी बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। इनमें कला में आयुषी राज गुप्ता ने 95 प्रतिशत एवं कीर्ति मल्होत्रा ने 92 प्रतिशत, विज्ञान में दिव्यांश कुमार ने 92 प्रतिशत एवं आयुष कुमार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विषयवार उच्च प्राप्तांक अंग्रेजी में 96, भौतिक में 96, रसायन में 95, बायोलॉजी में 97, गणित में 94, फिजिकल एजुकेशन में 96, अर्थशास्त्र में 90, इतिहास में 93, पॉलिटिकल साइंस में 96 तथा भूगोल में 99 अंक प्राप्त किए हैं। 20 छात्र-छात्राओं ने 90 से 95 के बीच अंक प्राप्त किए तथा 45 छात्र-छात्राओं ने 80 से 89 के बीच अंक प्राप्त किए। विद्यालय के चेयरमैन श्री बासुकी नाथ सिंह, निदेशिका श्रीमती मीरा सिंह, प्राचार्य श्री शशांक शेखर, उप-प्राचार्या श्रीमती मीनाक्षी सिंह तथा प्रशासन प्रमुख श्री पी० के० सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने भी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को सफलता की बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के लगन तथा शिक्षकों के मेहनत का परिणाम बताते हुए बताया कि हमारे विद्यालय की जो अबतक की परम्परा रही है उसे विद्यार्थियों ने पुनः सार्थक किया है तथा अभिभावकों का निरंतर सहयोग भी लक्ष्य प्राप्ति का एक मुख्य कारण रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *