मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार:अमेठी में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तमंचा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद

मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार:अमेठी में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तमंचा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद

अमेठी में मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जायस थाना क्षेत्र के रामबारी मजरे सराय महेशा में हुई। आज दोपहर सिताला नाम की महिला अपनी बहन माया देवी के साथ ई-रिक्शा से मायके भीरा जा रही थीं। मोजमगंज पुल से भीरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर पैदल चलते समय काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात के दौरान सिताला सड़क पर गिर गईं और शोर मचाने लगीं, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सिताला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की। एसपी सरवणन टी ने बताया कि आरोपियों की पहचान जायस के खरौली गांव निवासी बंधन सिंह और नॉन वर्मा के रूप में हुई।
देर शाम नसीराबाद मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग स्थित नौगजी के पास पुलिस टीम को बदमाशों की लोकेशन मिली। एसओजी प्रभारी अनूप सिंह और जायस पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश बंधन सिंह के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी नॉन वर्मा को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मंगलसूत्र, एक तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी ने बताया कि बंधन सिंह पर पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *