पूर्णिया के जलालगढ़ थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध नशीले कफ सिरप के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 1035 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। मौके से दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान मो मुनाजिर (24) और मो सद्दाम (28) के रूप में हुई है। दोनों जलालगढ़ थाना क्षेत्र के जमीरा गांव के वार्ड 9 के रहने वाले हैं। दोनों एक ही परिवार से हैं। कफ सिरप के अवैध कारोबार की मिली थी सूचना घटना की जानकारी देते हुए जलालगढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर नशीले कफ सिरप का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसमें 1035 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। साथ ही दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। आरोपियों के पास से दो मोबाइल भी बरामद पुलिस ने बरामद खेप भारी मात्रा में कफ सिरप जब्त कर लिया। साथ ही दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। जब्त किया गया कफ सिरप कोडिनयुक्त है, जिसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है और यह पूरी तरह अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह माल कहां से लाया गया था और किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाना था। फिलहाल दोनों धंधेबाजों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। पूर्णिया के जलालगढ़ थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध नशीले कफ सिरप के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 1035 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। मौके से दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान मो मुनाजिर (24) और मो सद्दाम (28) के रूप में हुई है। दोनों जलालगढ़ थाना क्षेत्र के जमीरा गांव के वार्ड 9 के रहने वाले हैं। दोनों एक ही परिवार से हैं। कफ सिरप के अवैध कारोबार की मिली थी सूचना घटना की जानकारी देते हुए जलालगढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर नशीले कफ सिरप का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसमें 1035 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। साथ ही दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। आरोपियों के पास से दो मोबाइल भी बरामद पुलिस ने बरामद खेप भारी मात्रा में कफ सिरप जब्त कर लिया। साथ ही दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। जब्त किया गया कफ सिरप कोडिनयुक्त है, जिसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है और यह पूरी तरह अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह माल कहां से लाया गया था और किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाना था। फिलहाल दोनों धंधेबाजों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।


