पीएमसीएच के नए आधुनिक भवन में मंगलवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक नर्स करीब तीन घंटे तक चेंजिंग रूम में ही कैद रही। ड्यूटी खत्म होने के बाद शिल्पी नाम की नर्स कपड़े बदलने अंदर गई थी, लेकिन बाहर निकलते समय ऑटोमेटिक कार्ड सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। काफी मशक्कत के बाद जब दरवाजा नहीं खुला, तो नर्स ने फोन के जरिए साथियों को इसकी सूचना दी। कंपनी के एक्सपर्ट्स ने आकर निकाला : सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने भी दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन बायोमेट्रिक/कार्ड सिस्टम लॉक होने के कारण सफलता नहीं मिली। आखिरकार एल एंड टी के कर्मचारियों को बुलाया गया। उन्होंने मास्टर कार्ड की मदद से लॉक को अनलॉक किया, जिसके बाद नर्स बाहर आ सकी। नर्स करीब तीन घंटे तक अंदर ही घुटन और घबराहट के बीच फंसी रही। अधीक्षक की सफाई : नई व्यवस्था है, आदत में वक्त लगेगा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नए भवन में सुरक्षा के लिहाज से कार्ड सिस्टम लगाया गया है। अक्सर कर्मचारी अपना कार्ड भूल जाते हैं या सिस्टम को समझने में समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सभी को इसकी आदत हो जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सभी डॉक्टरों और नर्सों को सतर्क रहने और कार्ड साथ रखने की हिदायत दी गई है। पीएमसीएच के नए आधुनिक भवन में मंगलवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक नर्स करीब तीन घंटे तक चेंजिंग रूम में ही कैद रही। ड्यूटी खत्म होने के बाद शिल्पी नाम की नर्स कपड़े बदलने अंदर गई थी, लेकिन बाहर निकलते समय ऑटोमेटिक कार्ड सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। काफी मशक्कत के बाद जब दरवाजा नहीं खुला, तो नर्स ने फोन के जरिए साथियों को इसकी सूचना दी। कंपनी के एक्सपर्ट्स ने आकर निकाला : सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने भी दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन बायोमेट्रिक/कार्ड सिस्टम लॉक होने के कारण सफलता नहीं मिली। आखिरकार एल एंड टी के कर्मचारियों को बुलाया गया। उन्होंने मास्टर कार्ड की मदद से लॉक को अनलॉक किया, जिसके बाद नर्स बाहर आ सकी। नर्स करीब तीन घंटे तक अंदर ही घुटन और घबराहट के बीच फंसी रही। अधीक्षक की सफाई : नई व्यवस्था है, आदत में वक्त लगेगा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नए भवन में सुरक्षा के लिहाज से कार्ड सिस्टम लगाया गया है। अक्सर कर्मचारी अपना कार्ड भूल जाते हैं या सिस्टम को समझने में समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सभी को इसकी आदत हो जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सभी डॉक्टरों और नर्सों को सतर्क रहने और कार्ड साथ रखने की हिदायत दी गई है।


