भागलपुर में गो रक्षा के लिए विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट पर सोमवार को प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे, लेकिन गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समाहरणालय के अंदर जाने से रोक दिया और सदर अनुमंडल कार्यालय भेज दिया। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। प्रदर्शन कर रहे सोनू सम्राट ने कहा कि भागलपुर शहर में रोज अवैध रूप से बुचड़खानों में गो हत्या की जा रही है। प्रशासन को कई बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि गो हत्या हिंदू समाज की आस्था पर सीधा आघात है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि अवैध बूचड़खानों को तुरंत बंद कराया जाए और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा
बजरंग दल के सह-संयोजक धीशु मंडल ने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि गोवंश संरक्षण के लिए एक सख्त कानून बनाया जाए, जिससे पूरे देश में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लग सके। हमारी गोमाता की रक्षा हो और उन्हें कटने से बचाया जा सके। इसी मांग को लेकर आज ‘गो सम्मान आह्वान यात्रा’ निकाली जा रही है। यह यात्रा पूरे भारतवर्ष में संचालित हो रही है। इसके तहत देश के सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द ऐसा प्रभावी और कठोर कानून बनाए, जिससे गोहत्या पर पूरी तरह रोक लग सके और गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो। भागलपुर में गो रक्षा के लिए विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट पर सोमवार को प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे, लेकिन गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समाहरणालय के अंदर जाने से रोक दिया और सदर अनुमंडल कार्यालय भेज दिया। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। प्रदर्शन कर रहे सोनू सम्राट ने कहा कि भागलपुर शहर में रोज अवैध रूप से बुचड़खानों में गो हत्या की जा रही है। प्रशासन को कई बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि गो हत्या हिंदू समाज की आस्था पर सीधा आघात है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि अवैध बूचड़खानों को तुरंत बंद कराया जाए और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा
बजरंग दल के सह-संयोजक धीशु मंडल ने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि गोवंश संरक्षण के लिए एक सख्त कानून बनाया जाए, जिससे पूरे देश में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लग सके। हमारी गोमाता की रक्षा हो और उन्हें कटने से बचाया जा सके। इसी मांग को लेकर आज ‘गो सम्मान आह्वान यात्रा’ निकाली जा रही है। यह यात्रा पूरे भारतवर्ष में संचालित हो रही है। इसके तहत देश के सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द ऐसा प्रभावी और कठोर कानून बनाए, जिससे गोहत्या पर पूरी तरह रोक लग सके और गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो।


