PM मोदी और मेलोनी का वीडियो देख खुद को नहीं रोक पाईं प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर, रिएक्शन ने बढ़ाई हलचल

PM मोदी और मेलोनी का वीडियो देख खुद को नहीं रोक पाईं प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर, रिएक्शन ने बढ़ाई हलचल

PM Narendra Modi and Giorgia Meloni Melody Video: भारत के पीएम Narendra Modi और इटली की पीएम Giorgia Meloni एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें, रोम में हुई उनकी मुलाकात की फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खास तौर पर एक वीडियो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा, जिसमें मेलोनी एक “मेलोडी” चॉकलेट पैक दिखाती नजर आती हैं और दोनों नेता हंसते हुए दिखाई देते हैं।

वीडियो में दोनों नेताओं की हल्की-फुल्की बातचीत

इस वीडियो को मेलोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और क्लिप में वो कहती हैं कि पीएम मोदी उनके लिए एक खास गिफ्ट लाए हैं। इसके बाद वो “मेलोडी” टॉफी का पैकेट कैमरे के सामने दिखाती हैं। वीडियो में दोनों नेताओं की हल्की-फुल्की बातचीत और हंसी-मजाक ने फैंस को काफी पसंद आया।

PM मोदी
PM मोदी
PM मोदी

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया। कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। Priyanka Chopra, Bhumi Pednekar, Bipasha Basu और Unni Mukundan सहित कई सेलिब्रिटीज ने पोस्ट को लाइक किया। इसके बाद भूमि पेडनेकर ने कमेंट करते हुए लिखा, “इसके लिए जी रही हूं।”

मोदी और मेलोनी की दोस्ताना बॉन्डिंग

मोदी और मेलोनी के वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं और कुछ लोगों ने इसे “सबसे मजेदार डिप्लोमैटिक मोमेंट” बताया, तो कुछ ने इसे मार्केटिंग कह दिया। इसके साथ ही, कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि “मेलोडी” अब जल्द ही बाजार से गायब हो सकती है।

PM मोदी
PM मोदी

“मेलोडी” शब्द पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर मोदी और मेलोनी के लिए यूज होने वाला एक फेमस “शिप नेम” बन गया है और दोनों नेताओं की दोस्ताना बॉन्डिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि जब भी दोनों साथ नजर आते हैं, उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। बता दें, मेलोनी ने मोदी के साथ एक सेल्फी भी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की दोस्ती को लेकर चर्चा और तेज हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *