PM मोदी की अपील का असर! सीएम सम्राट चौधरी ने छोड़ी गाड़ी, पैदल ही पहुंचे सचिवालय

PM मोदी की अपील का असर! सीएम सम्राट चौधरी ने छोड़ी गाड़ी, पैदल ही पहुंचे सचिवालय

प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पैदल सचिवालय पहुंचे। उन्होंने अपने काफिले में भी वाहनों की संख्या कम की और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ पैदल ही सचिवालय पहुंचे। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या भी कम कर दी थी। मुख्यमंत्री ने इस पहल का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वे लोकसेवक आवास से पैदल मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है।

कम वाहनों के उपयोग और डिजिटल मीटिंग पर सीएम का फोकस

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इससे पहले सभी मंत्री, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से अपील की थी कि वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त वाहनों का उपयोग न करें। उन्होंने राज्य की जनता से मेट्रो, बस, ऑटो और अन्य सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग का आग्रह भी किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के सभी विभागों को निर्देश दिया कि सभी प्रकार की कॉन्फ्रेंस और सरकारी बैठकों का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सरकारी दफ्तरों की कैंटीन में पाम ऑयल के कम उपयोग का भी निर्देश दिया है। उन्होंने सरकारी और निजी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को बढ़ावा देने की सलाह दी तथा सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का भी आग्रह किया।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *