‘ पीएम को लोकहित नहीं, चुनाव सर्वोपरि ‘:जहानाबाद में राजद विधायक राहुल शर्मा बोले-22 लाख नीट छात्रों के भविष्य से खेल रही सरकार

‘ पीएम को लोकहित नहीं, चुनाव सर्वोपरि ‘:जहानाबाद में राजद विधायक राहुल शर्मा बोले-22 लाख नीट छात्रों के भविष्य से खेल रही सरकार

जहानाबाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए राजद विधायक राहुल शर्मा ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकहित और जनहित की चिंता नहीं है, उनके लिए चुनाव सर्वोपरि हैं। विधायक ने देश में तेल और सोने के संकट तथा नीट परीक्षा रद्द होने के मामलों पर केंद्र सरकार को घेरा। विधायक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से सोना न खरीदने और तेल बचाने की अपील कर रहे हैं, जबकि देश में तेल और गैस का संकट चार महीने पहले से ही था। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री को यह संकट क्यों नजर नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री लोकहित और जनता के हित का ख्याल नहीं रखते, बल्कि चुनाव को प्राथमिकता देते हैं। उद्योगपतियों के पास है सबसे ज्यादा सोना सोने के मुद्दे पर राहुल शर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा सोना बड़े उद्योगपतियों के पास है, जहां छापेमारी कर सोना बरामद किया जाना चाहिए। उन्होंने गुजरात में बड़े व्यापारियों के पास सोना होने का जिक्र किया, जिसे जब्त नहीं किया जा रहा। वहीं, छोटे शादी-विवाह के लिए सोना खरीदने वाले लोगों को रोका जा रहा है, जिसे उन्होंने अन्याय बताया। नीट परीक्षा रद्द होने के मामले पर विधायक ने कहा कि ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने 22 लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को ‘अत्यंत निंदनीय’ बताया। दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग शर्मा ने इस मामले की गहन जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार ऐसी घटनाओं के बावजूद सरकार का सचेत न होना यह दर्शाता है कि यह काम सरकार की मिलीभगत से हो रहा है। उन्होंने बच्चों और उनके परिवारों की पीड़ा व्यक्त करते हुए सरकार से दोषियों को पकड़कर जनता के सामने लाने की अपील की। जहानाबाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए राजद विधायक राहुल शर्मा ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकहित और जनहित की चिंता नहीं है, उनके लिए चुनाव सर्वोपरि हैं। विधायक ने देश में तेल और सोने के संकट तथा नीट परीक्षा रद्द होने के मामलों पर केंद्र सरकार को घेरा। विधायक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से सोना न खरीदने और तेल बचाने की अपील कर रहे हैं, जबकि देश में तेल और गैस का संकट चार महीने पहले से ही था। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री को यह संकट क्यों नजर नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री लोकहित और जनता के हित का ख्याल नहीं रखते, बल्कि चुनाव को प्राथमिकता देते हैं। उद्योगपतियों के पास है सबसे ज्यादा सोना सोने के मुद्दे पर राहुल शर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा सोना बड़े उद्योगपतियों के पास है, जहां छापेमारी कर सोना बरामद किया जाना चाहिए। उन्होंने गुजरात में बड़े व्यापारियों के पास सोना होने का जिक्र किया, जिसे जब्त नहीं किया जा रहा। वहीं, छोटे शादी-विवाह के लिए सोना खरीदने वाले लोगों को रोका जा रहा है, जिसे उन्होंने अन्याय बताया। नीट परीक्षा रद्द होने के मामले पर विधायक ने कहा कि ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने 22 लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को ‘अत्यंत निंदनीय’ बताया। दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग शर्मा ने इस मामले की गहन जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार ऐसी घटनाओं के बावजूद सरकार का सचेत न होना यह दर्शाता है कि यह काम सरकार की मिलीभगत से हो रहा है। उन्होंने बच्चों और उनके परिवारों की पीड़ा व्यक्त करते हुए सरकार से दोषियों को पकड़कर जनता के सामने लाने की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *