PM मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया अभियान शुरू:17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा, 25 करोड़ लोगों तक पहुंचने का टारगेट

PM मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया अभियान शुरू:17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा, 25 करोड़ लोगों तक पहुंचने का टारगेट

बिहार के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी विजय कुमार सिन्हा गोपालगंज पहुंचे। उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कृषि मंत्री ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम का एक खास अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में निस्वार्थ सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य संदेश है, “जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा है।” बिहार में 2 करोड़ 50 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगा। 17 सितंबर को शाम 7 बजे पूरे प्रदेश में एक साथ दीये जलाए जाएंगे। इस अभियान के तहत पूरे देश में 25 करोड़ और बिहार में 2 करोड़ 50 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि बिहार के गांव-गांव और घर-घर तक प्रधानमंत्री के प्रति जनता का स्नेह और आशीर्वाद पहुंचे। यह सिर्फ दीये जलाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देश को विकास की नई दिशा देने वाले जननायक का आभार जताने का एक तरीका है। अभियान को लोगों तक पहुंचाने के लिए “नीचे से ऊपर, आपूर्ति ऊपर से नीचे” का तरीका अपनाया गया है। 10 मुख्य जगहों को पहचान कर सामूहिक दीप प्रज्वलन दीयों का वितरण सरकारी राशन की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वयं सहायता समूहों के जरिए किया जाएगा। संगठन के जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता, विभिन्न एनजीओ और सहकारी संस्थाओं के साथ मिलकर इस काम को तेज करेंगे। व्यक्तिगत रूप से घर-घर दीये जलाने के अलावा, हर जिले में 10 मुख्य जगहों को पहचान कर सामूहिक दीप प्रज्वलन का आयोजन होगा। इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियां, अमृत सरोवर, नए पुल, जन औषधि केंद्र, आयुष्मान अस्पताल, शिक्षण संस्थान, मंदिर-घाट और पंचायत भवन शामिल होंगे। प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा फोटो या वीडियो अभियान को सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से भी बड़े स्तर पर जोड़ा जाएगा। लोग दीये जलाने की फोटो, वीडियो, सेल्फी और रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे। सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता होर्डिंग के जरिए इसका प्रचार करेंगे। हर बूथ से कम से कम एक सामूहिक दीप प्रज्वलन का फोटो या वीडियो प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा, जिसकी प्रगति रिपोर्ट जिला और प्रदेश स्तर पर बनेगी। मंत्री ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन निरंतर देश सेवा को समर्पित रहा है और यह अभियान उसी ऐतिहासिक यात्रा के प्रति जनता का सच्चा आभार है। बिहार के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी विजय कुमार सिन्हा गोपालगंज पहुंचे। उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कृषि मंत्री ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम का एक खास अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में निस्वार्थ सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य संदेश है, “जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा है।” बिहार में 2 करोड़ 50 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगा। 17 सितंबर को शाम 7 बजे पूरे प्रदेश में एक साथ दीये जलाए जाएंगे। इस अभियान के तहत पूरे देश में 25 करोड़ और बिहार में 2 करोड़ 50 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि बिहार के गांव-गांव और घर-घर तक प्रधानमंत्री के प्रति जनता का स्नेह और आशीर्वाद पहुंचे। यह सिर्फ दीये जलाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देश को विकास की नई दिशा देने वाले जननायक का आभार जताने का एक तरीका है। अभियान को लोगों तक पहुंचाने के लिए “नीचे से ऊपर, आपूर्ति ऊपर से नीचे” का तरीका अपनाया गया है। 10 मुख्य जगहों को पहचान कर सामूहिक दीप प्रज्वलन दीयों का वितरण सरकारी राशन की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वयं सहायता समूहों के जरिए किया जाएगा। संगठन के जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता, विभिन्न एनजीओ और सहकारी संस्थाओं के साथ मिलकर इस काम को तेज करेंगे। व्यक्तिगत रूप से घर-घर दीये जलाने के अलावा, हर जिले में 10 मुख्य जगहों को पहचान कर सामूहिक दीप प्रज्वलन का आयोजन होगा। इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियां, अमृत सरोवर, नए पुल, जन औषधि केंद्र, आयुष्मान अस्पताल, शिक्षण संस्थान, मंदिर-घाट और पंचायत भवन शामिल होंगे। प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा फोटो या वीडियो अभियान को सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से भी बड़े स्तर पर जोड़ा जाएगा। लोग दीये जलाने की फोटो, वीडियो, सेल्फी और रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे। सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता होर्डिंग के जरिए इसका प्रचार करेंगे। हर बूथ से कम से कम एक सामूहिक दीप प्रज्वलन का फोटो या वीडियो प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा, जिसकी प्रगति रिपोर्ट जिला और प्रदेश स्तर पर बनेगी। मंत्री ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन निरंतर देश सेवा को समर्पित रहा है और यह अभियान उसी ऐतिहासिक यात्रा के प्रति जनता का सच्चा आभार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *